धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

विश्व शांति यज्ञ- जनता को ठगने का नया तरीका

मित्रो,आपने ऐसे बहुत से पाखंडी या धोखेबाज देखे होंगे जो लोगो को धर्म के नाम पर मुर्ख बना के उनको ठगते हैं जैसे फलित ज्योतिष, गंडे -ताबीज वाले, भूतप्रेत बाधा दूर करने वाले, शनि महाराज, आदि।
पर कई सालो से एक प्रचालन और बढ़ गया है जिसपर लोगो का ध्यान कम गया है वह है ‘ विश्व शांति यज्ञ’करना। विश्व की शांति के नाम पर बड़े बड़े पंडाल लगते हैं जिसमे बड़े बड़े धर्म गुरु विश्व शांति के नाम पर यज्ञ हवन करते हैं, इसमें भाग लेने वाले अधिकतर संपन्न घर के ही होते हैं। लाखो रूपये की सामग्री के साथ साथ करोडो रूपये दान दक्षिणा में चढ़ा दिए जाते है ।

विश्व शांति के नाम पर बड़े बड़े टन्ट घंट किये जाते हैं ऐसे कार्यकर्मो में ,पर वास्तव में क्या इनसे विश्व में शांति आती है? विश्व तो छोडिये क्या जिस राज्य में यह यज्ञ किये जाते हैं उस राज्य के सिर्फ उस क्षेत्र में शांति आ पाती है?
क्या उस क्षेत्र में अपराध रुक जाते हैं? क्या उस क्षेत्र में शांति आ जाती है? यदि ऐसा होता है तो राज्यों और मोहल्लो में थाने बनाने और पुलिस रखने की क्या जरुरत ?सिर्फ महीने दो महीने में एक यज्ञ करवा दो सब शांत रहेगा।

इन यज्ञो से लेश मात्र का भी फर्क नहीं पड़ता ,यदि यज्ञो या हवनो से विश्व शांति आती तो हवन यज्ञ करने वाले यज्ञ करके सीरिया, गाजा इजराइल, ईराक आदि देशो में शांति कर के दिखाए?
यज्ञ से पाकिस्तान में शांति कर के दिखाए. चलो यह भी नहीं तो केवल भारत में ही शांति कर के दिखाए।

दरअसल , इन कर्मकांड और पाखंडो से यदि किसी को शांति मिलती है तो वह सिर्फ पुरोहित को मिलती है जो दक्षिणा में यजमानो को मुर्ख बना के हजारो लाखो ठग लेता है।
बाकी किसी और को या किसी स्थान , देश में इन पाखंडो से रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता।
जरुरत है ऐसे पाखंडो से जनता का धन और समय दोनों बचाने के लिए जागरूक करने की।

यह खबर देखिये , ऐसे विश्व शांति के यज्ञ पुरे साल कंही न कंही चलते ही रहते हैं और पुरोहितो की आमदनी होती रहती है

http://m.bhaskar.com/article/referer/521/RAJ-OTH-MAT-latest-tapukda-news-050202-106355-NOR.html?referrer_url=
images

संजय कुमार (केशव)

नास्तिक .... क्या यह परिचय काफी नहीं है?