कविता

कविता : रिश्ता क्यों टूटा ?

लड़के को लड़की पसन्द आयी
लड़की को लड़का पसन्द आया
मां-बाप दोनों के खुश हुए
यह रिश्ता तय करके
बात हुई जब ऐसी
लड़की के मां-बाप भड़के
लड़के ने मना किया जब
शादी में कुछ भी लेने से
सभी ने बहुत समझाया
पर असर न हुआ लड़के पे
तब!
रिश्ता तोड़ा लड़की वालों ने
उन्हें शक था लड़के पे
क्योंकि
इनकार कर रहा था लड़का
देने पर भी दहेज लेने से!

*एकता सारदा

नाम - एकता सारदा पता - सूरत (गुजरात) सम्प्रति - स्वतंत्र लेखन प्रकाशित पुस्तकें - अपनी-अपनी धरती , अपना-अपना आसमान , अपने-अपने सपने ektasarda3333@gmail.com

2 thoughts on “कविता : रिश्ता क्यों टूटा ?

  • विजय कुमार सिंघल

    ऐसा भी होता है क्या?

    • एकता सारदा

      जी विजय भाई दहेज को लेकर मनुष्य इतना परिपक्व हो गया है कि इससे इंकार दिखने पर उसे कोई षड्यंत्र लगता हैजबकि समय बदल रहा है और शिक्षित युवा पिढी अपनी ये मानसिकता बदलना चाहती है।कुछ समय अवश्य लगेगा पर ये दौर आयेगा जरुर।

Comments are closed.