कविता

नारी अस्मिता : सिर्फ़ प्रदर्शन नहीं , भावनाएं भी!

हर घर, गली द्वार में आज इतने दुःशासन,

कहाँ से आयेगें इतने श्री कृष्ण!
लगता है जैसे हर जगह है , धृतराष्ट्र का शासन,
जीवन का उत्सव ,कोई उत्साह से कैसे मनाये ,
जब कोई पीड़िता ,इतना कुछ सह जाये।

देश की आधी आबादी नारी ,
जिसके प्रेम , त्याग, परिश्रम से
टिकी है मानवता सारी
जो है धर्म की धुरी ,
माँ -रूप में ईश्वर की प्रतिकृति

पुरुष के अहं के चेहरे भिन्न -भिन्न,
लगाते से लगते हैं, नारी अस्मिता पर प्रश्नचिन्ह,
अर्धांगिनी, मानसी, देवी, कितने सम्बोधनों से है छला,
पर पुरुष सोचों में कुछ नहीं बदला,
अभी भी समझते हैं उसे कमज़ोर, अबला!

कब ख़त्म होगी ये संकीर्ण सोच और मानसिक विकृति ,
कि आहत होकर नारी को स्वयं ही लेनी पड़े अपने जीवन से मुक्ति,
सड़ी-गली परम्पराओं को अब नहीं ढोना है,
‘दामिनी’ के दमन से जागृत देश का कोना-कोना है।

नारी के सम्मान में आंच लाए,
ऐसे कर्मों , विचारों को ,तुरंत तिलांजलि दी जाये,
हर नारी में अपनी माँ , बहिन निहारें
बुरी नज़र डालने वाले अपनी सोच बदल डालें

मत करो उसके धैर्य का परीक्षण ,
कि करना पड़े उसे काली माँ का रूप धारण ,
नारी सम्मान में सिर्फ़ सम्बोधन नाकाफ़ी,
जुडी होना चाहिए सच्ची सोच और भावनाएं भी.

— अनुपमा श्रीवास्तव ‘अनुश्री’

अनुपमा श्रीवास्तव 'अनुश्री'

परिचय नाम- अनुपमा श्रीवास्तव (अनुश्री) जन्मतिथि- 28 अगस्त शिक्षा- एम.एस.सी., एल.एल.बी. साहित्यिक अभिरूचियाॅं- कविता, कहानी, लेख, क्षणिकाऐं प्रकाशन - देश - देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविताओं का निरंतर प्रकाशन। विदेश- mauritius से प्रकाशित हिन्दी स्पीकिंग संगठन द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सुमन’ और महात्मा गाॅंधी संगठन से प्रकाशित पत्रिकाएॅं ‘बसंत’ और रिमझिम’ में कविताओं और कहानी का प्रकाशन। - इन्टरनेट पर साहित्यिक गतिविधियाॅं - - अखिल भारतीय बुंदेलखण्ड साहित्य एवं संस्कृति परिषद म.प्र. भोपाल - म.प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन भोपाल (म.प्र.) - अखिल भारतीय साहित्य परिषद भोपाल (म.प्र.) - बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र भोपाल (म.प्र.) प्रकाषन - बाल काव्य संग्रह ‘अवि, तुम्हारे लिए (2013) ‘काव्य पुस्तक’ प्रकाषनाधीन प्रसारण -‘आकाशवाणी भोपाल से कविताओं टॉक शो का प्रसारण नारी शक्ति कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन ‘दूरदर्शन ;मध्यप्रदेश’ द्वारा साहित्य समय ,परिवार ,काव्यांजलि ,कार्यक्रमों में कविताओं ,टॉक शो का प्रसारण एवं संचालन सम्मान - प्रोत्साहन सम्मान -2013 रंजन कलष भोपाल,द्वारा - साहित्यकार सम्मान 2013-कादबिनी पुस्तक मेला एंव नेषनल बुक ट्रस्ट,नई दिल्ली द्वारा - ‘अक्षर षिल्पी सम्मान 2013’( संस्कार सारथी ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा) - म.प्र. लेखिका संघ द्वारा बाल काव्य संग्रह ‘अवि, तुम्हारे लिए’ हेतु सम्मान - सार्वदेषिक कायस्थ महासभा, भोपाल द्वारा साहित्यकार सम्मान - जे एम डी प्रकाशन, नई दिल्ली, द्वारा ‘हिंदी सेवी सम्मान ’ 2014 - ‘राष्ट्रीय संचालन एवं संभाषण अलंकरण’ 2014, द्वारा निर्दलीय प्रकाशन ,दिल्ली अन्य गतिविधियाॅ - मंचसंचालन ( बिभिन्न साहित्यिक,सांस्कृतिक ,सरकारी शैक्षिक कार्यक्रमों का मंच संचालन) स्क्रिप्ट लेखन, गायन, संपादन अनुभव - उपसंपादन - ओजस्वनी अंतराष्ट्रीय पत्रिका सचिव - महिला महासंघ, म.प्र. भोपाल पता- अनुपमा श्रीवास्तव, अनुश्री ई-मेल - anupama.teeluckshri@yahoo.com