कुण्डली/छंद

ताजी खबर : ताजी कुंडलिया

मौका था यह आठवाँ, जब कर मन की बात।
प्रकट किए गहरे तनिक, अबकी वो जज्बात।
अबकी वो जज्बात, सफलता हासिल करना।
मौसम कितना गर्म, ध्यान पशु-खग का रखना।
कह ‘पूतू’ कविराय, बड़ाई खुद सुन चौंका।
कोर कसर मत छोड़, मिला जो सुंदर मौका॥

पीयूष कुमार द्विवेदी 'पूतू'

स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य स्वर्ण पदक सहित),यू.जी.सी.नेट (पाँच बार) जन्मतिथि-03/07/1991 विशिष्ट पहचान -शत प्रतिशत विकलांग संप्रति-असिस्टेँट प्रोफेसर (हिंदी विभाग,जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट,उत्तर प्रदेश) रुचियाँ-लेखन एवं पठन भाषा ज्ञान-हिंदी,संस्कृत,अंग्रेजी,उर्दू। रचनाएँ-अंतर्मन (संयुक्त काव्य संग्रह),समकालीन दोहा कोश में दोहे शामिल,किरनां दा कबीला (पंजाबी संयुक्त काव्य संग्रह),कविता अनवरत-1(संयुक्त काव्य संग्रह),यशधारा(संयुक्त काव्य संग्रह)में रचनाएँ शामिल। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। संपर्क- ग्राम-टीसी,पोस्ट-हसवा,जिला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)-212645 मो.-08604112963 ई.मेल-putupiyush@gmail.com

One thought on “ताजी खबर : ताजी कुंडलिया

  • विजय कुमार सिंघल

    बहुत अच्छी कुण्डली !

Comments are closed.