गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

ख़ुशी की बात होठों   पर   ग़मों   की   रात   होठों   पर ,

चले आओ कि होने दो   सनम   बरसात    होठों   पर |

**

बड़ा    जालिम   जमाना  है  फँसा  देगा  सवालों  में ,

मैं आने दे नहीं  सकता   तुम्हारी   बात   होठों   पर |

**

नज़र की बात नैनों से फिसल कर दिल में आ धमकी ,

हुई जो बात नैनों   से   बनी    सौगात    होठों    पर |

**

जुबां को लफ्ज देते हैं  ग़ज़ल को भी   नजाकत   दी ,

अदम या जानवर हो तुम तुम्हारी जात  होठों   पर |

**

तेरा आलोक आशिक है ग़ज़ल से इश्क  फरमाए  ,

कलम की नोक पर या फिर मेरी औकात होठों पर |

अनन्त आलोक

अनन्त आलोक

नाम - अनन्त आलोक जन्म - 28 - 10 - 1974 षिक्षा - वाणिज्य स्नातक शिक्षा स्नातक, पी.जी.डी.आए.डी., व्यवसाय - अध्यापन विधाएं - कविता, गीत, ग़़ज़ल, हाइकु बाल कविता, लेख, कहानी, निबन्ध, संस्मरण, लघुकथा, लोक - कथा, मुक्तक एवं संपादन। लेखन माध्यम - हिन्दी, हिमाचली एंव अंग्रेजी। विशेष- हि0प्र0 सिरमौर कला संगम द्वारा सम्मानित पर्वतालोक की उपाधि - विभिन्न शैक्षिक तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा अनेकों प्रशस्ति पत्र, सम्मान - नौणी विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान व प्रशस्ति पत्र - दो वर्ष पत्रकारिता आकाशवाणी से रचनाएं प्रसारित - दर्जनों पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित - काव्य सम्मेलनों में निरंतर भागीदारी - चार दर्जन से अधिक बाल कविताएं, कहानियां विभिन्न बाल पत्रिकाओं में प्रकाशित प्रकाशन - तलाश (काव्य संग्रह) 2011 संपर्क सूत्र - साहित्यालोक, बायरी, डा0 ददाहू, त0 नाहन, जि0 सिरमौर, हि0प्र0 173022 9418740772, 9816642167

2 thoughts on “ग़ज़ल

  • राज किशोर मिश्र 'राज'

    समांत पदांत का बढ़िया निर्वहन

  • Manoj Pandey

    रदीफ का निबाह समुचित नहीं है।

Comments are closed.