इतिहास

अनगिनित यादों के झरोखे में कलाम

शिक्षाविद , दार्शनिक , वैज्ञानिक , आध्यात्मिक , संगीतज्ञ , राजनीतिज्ञ , कवि – लेखक और चिंतक भारत रत्न महामहिम राष्ट्रपति श्री अब्दुल कलाम को नमन !
मेरी उन्हें समर्पित कोटी कोटी श्रद्धांजलि ……

अनगिनित यादों के झरोखे में कलाम

”बने धरती कैसे खुशहाल ”
उस पल हुई सांसें बेहाल
कह न पाई अपनी बात
विदा हो गईं ले के कलाम।

गमगीन आँखें दें विदाई
देता देश – विश्व सलामी
देश को समर्पित जिंदगानी
दे श्रद्धांजलि हर भारतवासी।

अभावों – मुश्किलों भरी जिंदगी
परिश्रम – सच्चाई करे वन्दगी
मन तरंगे हालातों से खूब लड़ी
छुई उड़ाने परमाणु की कामयाबी की।

विशाल सोच , चिंतन के ध्यानी
थे शिक्षक , आध्यात्मिक ज्ञानी
आदर्शों , अंतस प्रज्ञा के धनी
‘ विंगस ऑफ फायर ‘ लोकप्रिय बड़ी।

मानवीय पूंजी थी बड़ी भारी
बैंक पूंजी में खाता था खाली
रसीला फलदार वृक्ष सरीखा
विनम्र प्रतिमूर्ति योगदानोंवाली।

बढ़ाया विश्व में ‘ अग्नि ‘ ‘ पृथ्वी ‘ से मान
मिला ‘ मिसाइल मैन ‘ ; भारत रत्न ‘ खिताब
लक्ष्य ‘ बीस हजार बीस ‘ तक का सपना
करना था देश को विकसित अपना।

चढ़ी रहती अथक कामों की धुन
सफलता की समृद्धि सपनों से बुन
किया मेल अध्यात्म – विज्ञान का
जिया जीवन ‘ गीता ‘ – ‘ कुरान ‘ – सा

बन राष्ट्रपति बाल – जन -युवा में बेमिसाल
नई सोच विज्ञान – चिकत्सा की बनी मिसाल
सभी परम्परा – संस्कृतियों में गए थे घुल
रूढ़ियों – कुरीतियों की तोड़ी अमिट दीवार।

जर्रे – जर्रे को कर गए खुशहाल
‘ न करना मेरे मरने पे अवकाश
करना देशवासियों दुगना काम ‘
करेंगी ‘ मंजु ‘ पीढ़ियां उन्हें याद

मंजु गुप्ता

जन्म : २१. २. १९५३ , ऋषिकेश , उत्तरांचल शिक्षा : एम.ए ( राजनीति शास्त्र ) , बी.एड शिक्षण : हिंदी शिक्षिका, जयपुरियार सीबीएससी हाईस्कूल, सानपाड़ा नवीमुंबई संप्रति : सेवा निवृत मुख्य अध्यापिका , श्री राम है स्कूल , नेरूल , नवी मुंबई। कृतियाँ :प्रांतपर्वपयोधि काव्य,दीपक नैतिक कहानियाँ,सृष्टि खंडकाव्य,संगम काव्य अलबम नैतिक कहानियाँ , भारत महान बालगीत सार निबंध,परिवर्तन कहानियाँ। प्रेस में : जज्बा ( देश भक्ति गीत ) रुचियाँ : बागवानी , पेंटिंग , प्रौढ़ शिक्षा और सामाजिकता प्रकाशन : देश - विदेश की विभिन्न समाचारपत्रों ,पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। उपलब्धियां : समस्त भारत की विशेषताओं को प्रांतपर्व पयोधि में समेटनेवाली प्रथम महिला कवयित्री , मुंबई दूरदर्शन से सांप्रदायिक सद्भाव पर कवि सम्मेलन में सहभाग , गांधी जीवन शैली निबंध स्पर्धा में तुषार गांधी द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित , माॅडर्न कॉलेज वाशी द्वारा सावित्री बाई फूले पुरस्कार से सम्मानित , भारतीय संस्कृति प्रतिष्ठान द्वारा प्रीत रंग में स्पर्धा में पुरस्कृत , आकाशवाणी मुंबई से कविताएँ प्रसारित , विभिन्न व्यंजन स्पर्धाओं में पुरस्कृत, दूरदर्शन पर अखिल भारतीय कविसम्मेलन में सहभाग । सम्मान : वार्ष्णेय सभा मुंबई , वार्ष्णेय चेरिटेबल ट्रस्ट नवी मुंबई , एकता वेलफेयर असोसिएन नवी मुंबई , मैत्री फाउंडेशन विरार , कन्नड़ समाज संघ , राष्ट्र भाषा महासंघ मुंबई , प्रेक्षा ध्यान केंद्र , नवचिंतन सावधान संस्था मुंबई कविरत्न से सम्मानित , हिन्द युग्म यूनि कवि सम्मान , राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच दिल्ली द्वारा महिला शिरोमणी अवार्ड के लिए चयन आदि। संपर्क :19, द्वारका, प्लॉट क्रमांक 31, सेक्टर 9A वाशी, नवी मुंबई400703 भारत . फोन : 022 - 27882407 / 09833960213 ई मेल : writermanju@gmail.com