हाइकु/सेदोका

पच्चीस हाइकु – अमन चाँदपुरी

(1)
गूँजी हैं चीखें
शब्द-शब्द हैं मौन
रोता हैं कौन।

(2)
खेत पूछते
क्यों डुबोया तुमने
बोलो न पानी।

(3)
न तुम, न मैं
कौन भूल पाया है
बीता समय।

(4)
चोरों का राज्य
बिना रूपये दिये
बने न काज।

(5)
बरसे नैन
तुम्हारे बिन चैन
अब न आये।

(6)
बड़ी कठिन
जीवन डगरियाँ
मान न मान।

(7)
मन हैं पंछी
हर क्षण उड़ता
कतरों पर।

(8)
वर्षा की बूँदें
शांत वातावरण
पत्तों पे ठहरी।

(9)
बादल चोर
शीत में रोज-रोज
धूप चुराता।

(10)
नाजुक पाँव
पड़े कंकड़ पर
हुई चुभन।

(11)
हार पे हार
बहुत निर्लज्ज है
फिर तैयार।

(12)
गाँव का कुआँ
पैसे बदले पानी
ठाकुर राज।

(13)
धान लगाती
ढेर सारी गोपियाँ
कजरी गाती।

(14)
नभ में छाये
इन्द्रधनुषी रंग
बच्चे हैं दंग।

(15)
पर्वत थिर
बह चली नदियाँ
सागर ओर।

(16)
खुला गगन
छाया इन्द्रधनुष
हँस दी धरा।

(17)
नन्हीं गौरैया
कमरे में आते ही
भिड़ी पंखे से।

(18)
बीज बिखरे
धरती खुश हुई
मिली संतानें।

(19)
न कोई रात
जहाँ न पहुँचा हो
चाँद का हाथ।

(20)
मेरी बिटियाँ
मेरी नन्हीं– सी परी
फुर्र हो चली

(21)
है काली रात
लगा रहा है प्रेमी
चाँद को हाथ।

(22)
चिटकी धरा
बरसती किरन
सूर्य का मन।

(23)
बहती नदी
देख सूरज जला
नदी झुलसी।

(24)
आप का आना
मेरे द्वार का हुआ
गंगा नहाना।

(25)
काँटे चुभाए
नागफनी का पौधा
फिर भी भाए।

– अमन चाँदपुरी

अमन चांदपुरी

परिचय – मूल नाम- अमन सिंह जन्मतिथि- 25 नवम्बर 1997 पिता – श्री सुनील कुमार सिंह माता - श्रीमती चंद्रकला सिंह शिक्षा – स्नातक लेखन विधाएँ– दोहा, ग़ज़ल, हाइकु, क्षणिका, मुक्तक, कुंडलिया, समीक्षा, लघुकथा एवं मुक्त छंद कविताएँ आदि प्रकाशित पुस्तकें – ‘कारवान-ए-ग़ज़ल ‘ 'दोहा कलश' एवं ‘स्वर धारा‘ (सभी साझा संकलन) सम्पादन – ‘ दोहा दर्पण ‘ प्रकाशन – विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं तथा वेब पर सैकड़ों रचनाएँ प्रकाशित सम्मान – प्रतिभा मंच फाउंडेशन द्वारा ‘काव्य रत्न सम्मान‘, समय साहित्य सम्मेलन, पुनसिया (बांका, बिहार) द्वारा 'कबीर कुल कलाधर' सम्मान, साहित्य शारदा मंच (उत्तराखंड) द्वारा ‘दोहा शिरोमणि' की उपाधि, कामायनी संस्था (भागलपुर, बिहार) द्वारा 'कुंडलिया शिरोमणि' की मानद उपाधि, उन्मुख साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा 'ओमका देवी सम्मान' एवं तुलसी शोध संस्थान, लखनऊ द्वारा 'संत तुलसी सम्मान' से सम्मानित विशेष - फोटोग्राफी में रुचि। विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं तथा वेब पर फोटोग्राफस प्रकाशित पता – ग्राम व पोस्ट- चाँदपुर तहसील- टांडा, जिला- अम्बेडकर नगर (उ.प्र.)- 224230 संपर्क – 09721869421 ई-मेल – kaviamanchandpuri@gmail.com