समाचार

मुलायम सिंह को महंगा पड़ेगा भाजपा का साथ देना – निर्मल खत्री

लखनऊ,10 अगस्त(हि.स.)। संसद की विपक्षी एकता को तोड़कर मुलायम सिंह यादव केन्द्र सरकार को क्यों फायदा पहुंचाना चाहते हैं? इस पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा कि भाजपा का साथ देना जनता के बीच मुलायम सिंह यादव को मंहगा पड़ेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की लड़ाई विपक्षी एकता तोड़ने से भी कमजोर नहीं होगी और कंाग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा की व्यापम घोटाले में लिप्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान व ललित गेट से जुड़ीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे तथा ललित मोदी को नियम विरूद्ध मदद करने की आरोपी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का त्यागपत्र मांगकर इस देश की जनता के साथ मोदी के चुनावी भाषणों में किये गये वायदों को याद दिला रही है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण प्रश्न पर भी मुलायम सिंह यादव का यह बयान और कांग्रेस को अलग-थलग करने की साजिश उनके भाजपा प्रेम या भय को प्रदर्शित करता है।
हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

बृज नन्दन यादव

संवाददाता, हिंदुस्थान समाचार