मुक्तक/दोहा

दोहों में बेटी

अब की बार बहार में , आया खूब निखार।

है बेटी के जन्म से, महक गया संसार । १

बिटिया ऐसी लाडली , जैसे महक गुलाब।
उसकी बाल छवियों पर , झूमें माँ का प्यार। २

माँ तुझे मारा होता ,जरा इसे तू सोच ।
दे दरिंदों को सुमति, न मसलें कली कोख । ३

वह गुड़िया , वह पालना , बचपन की मुस्कान।
खेलों के संसार में , रंगी नन्हीं जान। ४

माँ – सुता की जोड़ी पर. हर कोई करे नाज।
होती माँ का प्रतिरूप , एक दुजे की जान। ५

न सिसके भ्रूण लोक में , नन्हीं कोई लाज
न रूठे जगत में ‘ मंजु ‘ , बेटी की मुस्कान ।

मैके को महकाती , महकाती ससुराल।
प्रीत – रीत का रिश्ता , महके सालों साल। ७

पुत्री अब पुत्र से बढकर , दे जीवन भर साथ ।
सुख – दुःख की धडकनों सी , बन साँसों की ढाल । ८

सारे जग के सुख मिले , खुशियाँ मिलें अपार।
सुहाग की लालिमा से , दुःख हो जाएं पार। ९

मंजु गुप्ता

जन्म : २१. २. १९५३ , ऋषिकेश , उत्तरांचल शिक्षा : एम.ए ( राजनीति शास्त्र ) , बी.एड शिक्षण : हिंदी शिक्षिका, जयपुरियार सीबीएससी हाईस्कूल, सानपाड़ा नवीमुंबई संप्रति : सेवा निवृत मुख्य अध्यापिका , श्री राम है स्कूल , नेरूल , नवी मुंबई। कृतियाँ :प्रांतपर्वपयोधि काव्य,दीपक नैतिक कहानियाँ,सृष्टि खंडकाव्य,संगम काव्य अलबम नैतिक कहानियाँ , भारत महान बालगीत सार निबंध,परिवर्तन कहानियाँ। प्रेस में : जज्बा ( देश भक्ति गीत ) रुचियाँ : बागवानी , पेंटिंग , प्रौढ़ शिक्षा और सामाजिकता प्रकाशन : देश - विदेश की विभिन्न समाचारपत्रों ,पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। उपलब्धियां : समस्त भारत की विशेषताओं को प्रांतपर्व पयोधि में समेटनेवाली प्रथम महिला कवयित्री , मुंबई दूरदर्शन से सांप्रदायिक सद्भाव पर कवि सम्मेलन में सहभाग , गांधी जीवन शैली निबंध स्पर्धा में तुषार गांधी द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित , माॅडर्न कॉलेज वाशी द्वारा सावित्री बाई फूले पुरस्कार से सम्मानित , भारतीय संस्कृति प्रतिष्ठान द्वारा प्रीत रंग में स्पर्धा में पुरस्कृत , आकाशवाणी मुंबई से कविताएँ प्रसारित , विभिन्न व्यंजन स्पर्धाओं में पुरस्कृत, दूरदर्शन पर अखिल भारतीय कविसम्मेलन में सहभाग । सम्मान : वार्ष्णेय सभा मुंबई , वार्ष्णेय चेरिटेबल ट्रस्ट नवी मुंबई , एकता वेलफेयर असोसिएन नवी मुंबई , मैत्री फाउंडेशन विरार , कन्नड़ समाज संघ , राष्ट्र भाषा महासंघ मुंबई , प्रेक्षा ध्यान केंद्र , नवचिंतन सावधान संस्था मुंबई कविरत्न से सम्मानित , हिन्द युग्म यूनि कवि सम्मान , राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच दिल्ली द्वारा महिला शिरोमणी अवार्ड के लिए चयन आदि। संपर्क :19, द्वारका, प्लॉट क्रमांक 31, सेक्टर 9A वाशी, नवी मुंबई400703 भारत . फोन : 022 - 27882407 / 09833960213 ई मेल : writermanju@gmail.com

2 thoughts on “दोहों में बेटी

  • विभा रानी श्रीवास्तव

    तुकांत को सही सही परखें

  • विजय कुमार सिंघल

    अधिकांश दोहे तकनीकी दृष्टि से बहुत कमज़ोर हैं।

Comments are closed.