गीतिका/ग़ज़ल

“उलारा गीत”

सादर निवेदित एक भोजपुरी उलारा जो रंग फ़ाग चौताल इत्यादि के बाद लटका के रूप में गाया जाता है। कल मैनें इसी के अनुरूप एक चौताल पोस्ट किया था जिसका उलारा आज आप सभी मनीषियों को सादर निवेदित है, पनिहारन वही है उसके नखरे देखें

“उलारा गीत”
कूई पनघट गागर ले आई, इक कमर नचावत पनिहारन
छलकाती अधजल कलसा, झुकि प्यास बढावत पनिहारन
नैनन कजरा मोहें गजरा, तकि बान चलावत है अंचरा
गिरे बूंद पे बूंद अधर तरसे, लटकन अंझुरावत पनिहारन।।

पग नागिन सी लहराय धरे, लखि भार दबाय हंसे विंहसे
लाल गुलाबन होठ कपोलन, मद मदन दिखावत पनिहारन।।

निहुरि घड़ा उचकति कुंअने, चंचल चकोर चित चाह लिए
छैल छबीली छमक छत्तीसी, छकि छाँह लजावत पनिहारन।।

झारि झबर झट केश कमर, लट पट नागिन सी लहराए
अधखिली कली अंजान डगर, खुद बाग बतावत पनिहारन।।

फागुन मह रसभरी गागरिया, लिए सोलह बसंत अधीर हुई
रंग डालू केहि भांति काहि तन, प्यास पुकारत पनिहारन।।

ढोलक मंजीरा रगर मचावत, चौताल चतुर डेढ़ताल जिगर
चैती चहका रसफाग रागरस, वैसवार सुनावत पनिहारन।।

मनभावत अस सरस कबीरा, सुर सररर सुन्दर सी गोरी
लटका झटका भरि पिचकारी, तरका झहरावत पनिहारन।।

महातम मिश्र (गौतम )

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ

4 thoughts on ““उलारा गीत”

  • लीला तिवानी

    प्रिय महातम भाई जी, भोजपुरी का नया रूप दिखाने के लिए आभार.

    • महातम मिश्र

      सादर धन्यवाद आदरणीया लीला तिवानी जी

  • विभा रानी श्रीवास्तव

    अच्छी रचना

    • महातम मिश्र

      सादर धन्यवाद आदरणीया विभा रानी श्रीवास्तव जी

Comments are closed.