अन्य बाल साहित्यबाल साहित्य

पहेलियाँ

(१)
गर्मी में वह भरे मिठास
ढेरों किस्में, सबमें खास
हर कोई खुश, ऐसे दाम
बोलो राजाजी का नाम

 

(२)
फ्रूटलैंड की प्यारी रानी
लाल वस्त्र में लगे सयानी
बाहर कोमल, अंदर सख्त
सजे पेड़पर उसका तख्त

 

(३)
पी पानी दस-दस लीटर
ठंढी फूँक मारता है
गर्मी हो चाहे जितनी
उससे नहीं हारता है

 

(४)
नहीं चना या छोला है
रस का छोटा गोला है
सबके मन को ललचाता
हरा पहनता चोला है

 

(५)
मम्मी का बनकर साथी
रोटी ये बनवाता है
जब आता उनको गुस्सा
तो हथियार कहाता है

 

 

 

 

उत्तर –  (१) आम (२) लीची (३) कूलर (४) अंगूर (५) बेलन

*कुमार गौरव अजीतेन्दु

शिक्षा - स्नातक, कार्यक्षेत्र - स्वतंत्र लेखन, साहित्य लिखने-पढने में रुचि, एक एकल हाइकु संकलन "मुक्त उड़ान", चार संयुक्त कविता संकलन "पावनी, त्रिसुगंधि, काव्यशाला व काव्यसुगंध" तथा एक संयुक्त लघुकथा संकलन "सृजन सागर" प्रकाशित, इसके अलावा नियमित रूप से विभिन्न प्रिंट और अंतरजाल पत्र-पत्रिकाओंपर रचनाओं का प्रकाशन