कविता

मैं चाहता हूँ

मैं चाहता हूँ
इंसान ,इंसान बने
छोड़ दे लड़ना – झगड़ना
ईश्वर का वरदान बने l

कोई भूखा भी ना सोए
रोटी के बिन
जीवन ना अपना खोए l

प्रेम से भरा संसार हो
रंग नस्ल, जाति, धर्म नहीं
एक इश्वर आधार हो l

ज्ञान विज्ञान फले – फूले
आविष्कारों और खोजों का
हर मानव को लाभ मिले l

लोकतंत्र विकसित हो
प्रत्येक वर्ग का
विकास सुनिश्चित हो l

मानव रक्त न नालियों में बहे
बहे रक्त मानव का
किन्तु अपनी नाड़ियों में बहे l

हर हृदय विशाल बने
हाथ उठें सेवा के लिए
सबके लिए मिसाल बने l

बच्चों के हाथों में
कागज कलम हो
बंदूकें न थमाएं उनको
‘जेहाद’ नही
‘मानवता’ धर्म हो l

कोई आँख अब न रोए
दुनिया के हर कोने में
मानव, प्रेम के बीज बोए l

सारा संसार एक परिवार बने
पूर्व – पश्चिम में रहने वाले
सबके एक विचार बनें l

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ सार्थक हो
पासपोर्ट वीजा का चक्कर न हो
‘मानव हूँ’, ये मानक हो l

हर देश में खुशहाली हो
धन – धान्य की कमी न हो
चारों और हरयाली हो l

प्राकृतिक संसाधनों का
सदुपयोग हो
पीढ़ी दर पीढ़ी लाभ मिले
मानव देह निरोग हो l

नारी को पूरा सम्मान मिले
देवी के समान पूजी जाए
नर को अपने प्राण मिले l

युग सुन्दर सदियाँ सुन्दर
गर मानव जीवन
हो जाए सुन्दर
ये युग , ये सदी
सुन्दर हो जाए
विश्व – बंधुत्व एकत्व का
गीत हर मानव गाए l

अर्जुन सिंह नेगी

नाम : अर्जुन सिंह नेगी पिता का नाम – श्री प्रताप सिंह नेगी जन्म तिथि : 25 मार्च 1987 शिक्षा : बी.ए., डिप्लोमा (सिविल इंजीनियरिंग), ग्रामीण विकास मे स्नातकोत्तर डिप्लोमा। पेशा : एसजेवीएन लिमिटेड (भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम) में सहायक प्रबन्धक के पद पर कार्यरत l लेखन की शुरुआत : सितम्बर, 2007 से (हिमप्रस्थ में प्रथम कविता प्रकाशित) l प्रकाशन का विवरण (समाचार पत्र व पत्रिकाएँ): दिव्य हिमाचल (समाचार पत्र), फोकस हिमाचल साप्ताहिक (मंडी,हि.प्र.), हिमाचल दस्तक (समाचार पत्र ), गिरिराज साप्ताहिक(शिमला), हिमप्रस्थ(शिमला), प्रगतिशील साहित्य (दिल्ली), एक नज़र (दिल्ली), एसजेवीएन(शिमला) की गृह राजभाषा पत्रिका “हिम शक्ति” जय विजय (दिल्ली), ककसाड, सुसंभाव्य, सृजन सरिता व स्थानीय पत्र- पत्रिकाओ मे समय- समय पर प्रकाशन, 5 साँझा काव्य संग्रह प्रकशित, वर्ष 2019 में अंतिका प्रकाशन दिल्ली से कविता संग्रह "मुझे उड़ना है" प्रकाशितl विधाएँ : कविता , लघुकथा , आलेख आदि प्रसारण : कवि सम्मेलनों में भागीदारी l स्थायी पता : गाँव व पत्रालय –नारायण निवास, कटगाँव तहसील – निचार, जिला – किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) पिन – 172118 वर्तमान पता : निगमित सतर्कता विभाग , एसजेवीएन लिमिटेड, शक्ति सदन, शनान, शिमला , जिला – शिमला (हिमाचल प्रदेश) -171006 मोबाइल – 09418033874 ई - मेल :negiarjun1987@gmail.com

2 thoughts on “मैं चाहता हूँ

  • लीला तिवानी

    प्रिय अर्जुन भाई जी, अति सुंदर चाह के लिए आभार.

    • अर्जुन सिंह नेगी

      बहुत बहुत धन्यवाद

Comments are closed.