गीत/नवगीत

राष्ट्रीय गीत- हमारा हिन्दुस्तान

 

हमारा हिन्दुस्तान,प्यारा हिन्दुस्तान

देश के खातिर हो जरुरत,हो जायें कुर्बान

हमारा हिन्दुस्तान,प्यारा हिन्दुस्तान……

 

मूल्ला-पंडित की छोड़ें बातें,मन से आज ये कसमें खा

अब ना दूरी और बढ़ाओं, आओं आज गले लग जा

भूल के हर शिकवा बढ़ा दे ,देश की अपनी शान

हमारा हिन्दुस्तान,प्यारा हिन्दुस्तान……

 

गैर नहीं है सब है एक,आपस में हैं भाई-भाई

हिन्दू-मुस्लिम सब है एक चाहे सिख या हो ईसाई

रोकेगें हर भेद भाव ,चाहे देना पड़े बलिदान

हमारा हिन्दुस्तान,प्यारा हिन्दुस्तान……

 

हम सब एक रहेंगे जब तक डर नहीं किसी वात का

हिमालय रक्षा करता है दिन हो चाहे रात का

बुजुर्गो की शान यही है, है अपना अभिमान

हमारा हिन्दुस्तान,प्यारा हिन्दुस्तान……

 

लाख पड़ोसी सर पटकले कुछ नहीं होने वाला है

देश के खातिर समझो अब तो जन–जन हुआ दीवाना है

“लाल” का जितना दाम लगा ले, बेंचे नहीं ईमान।

हमारा हिन्दुस्तान,प्यारा हिन्दुस्तान……

 

— लाल बिहारी लाल, सचिव –लालकला मंच, नई दिल्ली

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com

2 thoughts on “राष्ट्रीय गीत- हमारा हिन्दुस्तान

  • ओमप्रकाश क्षत्रिय "प्रकाश"

    बहुत ही सुंदर व सटीक गीत. बधाई लाल बिहारी गुप्ता जी .

  • ओमप्रकाश क्षत्रिय "प्रकाश"

    बहुत ही सुंदर व सटीक गीत. बधाई लाल बिहारी गुप्ता जी .

Comments are closed.