भजन/भावगीत

श्यामा इतनी-सी आस अघा देना

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

भजन
मेरे जीवन को सरल बना देना, श्यामा इतनी-सी आस अघा देना-

1.मन निर्मल हो कपट से दूर रहे
प्रेम-प्यार से सदा भरपूर रहे
बस आनंद की सरिता बहा देना, श्यामा इतनी-सी आस अघा देना-

 

2.सद्भाव सदा मेरे साथ रहे
सिर पर प्रभु तेरा हाथ रहे
जीवन को निर्भय बना देना, श्यामा इतनी-सी आस अघा देना-

 
3.मुश्किल से कभी भी न घबराऊं
जीवन में कभी भी न इतराऊं
विश्वास का दीप जला देना, श्यामा इतनी-सी आस अघा देना-

 
4.आडंबर से मैं मुक्त रहूं
कल्याण-भाव से युक्त रहूं
निरपेक्ष राह दिखला देना, श्यामा इतनी-सी आस अघा देना-

 
(तर्ज़-मेरे मुख से सदा तेरा नाम निकले, हर घड़ी हर पल सुबह-शाम निकले—–)

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

13 thoughts on “श्यामा इतनी-सी आस अघा देना

  • नीतू शर्मा

    बहुत खूब, बढिया भजन आभार आदरणीया

    • लीला तिवानी

      प्रिय सखी नीतू जी, एक सटीक व सार्थक प्रतिक्रिया के लिए शुक्रिया.

  • अंजु गुप्ता

    अति सुंदर भजन

  • अंजु गुप्ता

    अति सुंदर भजन

    • लीला तिवानी

      प्रिय सखी अंजु जी, एक सटीक व सार्थक प्रतिक्रिया के लिए शुक्रिया.

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    लीला बहन ,भजन अतिअंत सुन्दर लगा .

    • लीला तिवानी

      प्रिय गुरमैल भाई जी, एक सटीक व सार्थक प्रतिक्रिया के लिए आभार.

    • लीला तिवानी

      प्रिय गुरमैल भाई जी, एक सटीक व सार्थक प्रतिक्रिया के लिए आभार.

  • अर्जुन सिंह नेगी

    बहूत ही सुन्दर भजन , जय श्री कृष्ण

  • अर्जुन सिंह नेगी

    बहूत ही सुन्दर भजन , जय श्री कृष्ण

    • लीला तिवानी

      प्रिय अर्जुन भाई जी, जय श्री कृष्ण. एक नायाब और सार्थक प्रतिक्रिया के लिए आभार.

  • राजकुमार कांदु

    श्रद्धेय बहनजी ! बहुत बढ़िया श्रवणीय भजन के लिए ह्रदय से धन्यवाद ।

    • लीला तिवानी

      प्रिय राजकुमार भाई जी, एक नायाब और सार्थक प्रतिक्रिया के लिए आभार.

Comments are closed.