गीत/नवगीत

गीत- गांधी तेरे देश में

 

गांधी जी तेरे देश में हो रहा अजब कमालgandhi-g-2jpg

जनता भूखें  मर रही नेता मालामाल

गांधी जी तेरे देश में हो रहा अजब कमाल

 

कुछ तुम खाओ कुछ हम खायें गीत ईमान का गाये

मरे जनता चाहे भाड में जाये हम इतिहास बनाये

लुट खसोट का जग में हो रहा अजब कमाल

गांधी जी तेरे देश में ……….

 

काम ना होय तुम बिन डंका बाजे चहु ओर315x7

लाख करे गलती फिर भी मांफी ना मांगे चोर

दुनिया के इस दौड़ में भारत है  बे-हाल

गांधी जी तेरे देश में ……….

 

जात पात की आड़ में धू-धू जल रहा देश

नेता माल दबा के खायें,बाहर करे निवेश

जनता पर कर लगा के हो गये मालामाल

गांधी जी तेरे देश में ……….

 

कही अंबानी,कही अदानी,राम देव की चर्चा

जनता कर रही त्राहि-त्राहि लेके हाथ में पर्चा

जीओ से जीना सिखला के देश करे कंगाल

गांधी जी तेरे देश में ……….

 

अच्छे दिनों की आस में जनता हुई उदास

छोड़-छाड़ दो फेंकना काम करो अब खास

जनता मांगे जबाब अब अखियां करके लाल

गांधी जी तेरे देश में ……….

 

सीमा पर सेना शहीद, नेता मनाये ईद–बकरीद

लाल बिहारी लाल करे सवाल कब उठी शमसीर

अब तो होश में आ जाओ कर दो हल सवाल

गांधी जी तेरे देश में ……….

– लाल बिहारी लाल

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com