कविता

*इस बार दिवाली सीमा पर*

 

इस बार दिवाली सीमा पर,

है खड़ा  मवाली  सीमा पर।

 

इसको  अब  सीधा करना है,

इसको अब  नहीं सुधरना है।

इनके  मुण्डों  को  काट-काट,

कचरे के संग फिर लगा आग।

 

गिन-गिन कर बदला लेना है,

हम  कूँच  करेंगे  सीमा  पर।

 

ये  पाक  नहीं,  ना पाकी  है,

चीनी, मिसरी-सा  साथी है।

दोनों की  नीयत  साफ नहीं,

अब करना इनको माफ नहीं।

 

इनकी  औकात   बताने  को,

हम, चलो  चलेंगे सीमा पर।

 

दो-चार  लकीरें   नक्शे  की,

बस  हमको  जरा बदलना है।

भूगोल  बदलना   है   हमको,

इतिहास स्वयं लिख जाना है।

 

आतातायी का  कर  विनाश,

फिर धूम-धड़ाका सीमा पर।

…आनन्द विश्वास

आनन्द विश्वास

जन्म की तारीख- 01/07/1949 जन्म एवं शिक्षा- शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) अध्यापन- अहमदाबाद (गुजरात) और अब- स्वतंत्र लेखन (नई दिल्ली) भाषाज्ञान- हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती। प्रकाशित कृतियाँ- 1. *देवम* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 2. *मिटने वाली रात नहीं* (कविता संकलन) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 3. *पर-कटी पाखी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2014) डायमंड बुक्स दिल्ली। 4. *बहादुर बेटी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2015) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-उपन्यास पठनीय। 5. *मेरे पापा सबसे अच्छे* (बाल-कविताएँ) (वर्ष-2016) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-कविताएँ पठनीय। प्रबंधन- फेसबुक पर बाल साहित्य के बृहत् समूह *बाल-जगत* एवं *बाल-साहित्य* समूह का संचालन। ब्लागस्- 1. anandvishvas.blogspot.com 2. anandvishwas.blogspot.com संपर्क का पता : सी/85 ईस्ट एण्ड एपार्टमेन्ट्स, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास, मयूर विहार फेज़-1 नई दिल्ली-110096 मोबाइल नम्बर- 9898529244, 7042859040 ई-मेलः anandvishvas@gmail.com