लघुकथा

लघुकथा

 

अच्छे पति

” कैसी हो, कविता ?” राजीव ने मैसेज भेजा।
कोई जवाब नहीं।
राजीव ने सोचा कि हो सकता है, कविता फेसबुक के लिए कुछ लिख रही हो, मैसेज देख न पाई हो।
कुछ देर बाद उसने फिर मैसेज किया, ” बिजी हो क्या ?”
” कविता सो गई है। मैं उसका पति हूं।”
राजीव के आश्चर्य की सीमा न थी। उसने खुद से कहा, ” यह क्या है ? कविता तो कहती थी कि उसके पति बहुत अच्छे हैं। खास अच्छे इस मामले में कि उसकी व्यक्तिगत ज़िंदगी में दखलंदाजी नहीं करते।”
– राजकुमार धर द्विवेदी

राजकुमार धर द्विवेदी

1. नाम: राजकुमार धर द्विवेदी 2. धारक नाम / उपनाम (लेखन हेतु): विद्रोही / राज 3. जन्मदिन एवं जन्म स्थान: 0 7- 07 - 1967, ग्राम -झरी, पो. -पांती, हनुमना, जिला -रीवा, (मध्यप्रदेश)। 4. शैक्षणिक योग्यता (ऐच्छिक): स्नातक। 5. व्यवसाय: पत्रकारिता -वरिष्ठ उप -संपादक -'नईदुनिया', रायपुर (छत्तीसगढ़ ) जागरण समूह। 6. प्रमुख लेखन विधा: कविता (गीत/अन्य छंद/ नई कविता ) 7. साहित्यिक उपलब्धियाँ/पुरस्कार/सम्मान: -------कादम्बिनी, धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, नंदन, पराग, सरिता, मुक्ता, चंपक और विभिन्न समाचार पत्रों में कविता-कहानी, लेख आदि का प्रकाशन और आकाशवाणी से नाटकों, वार्ताओं व कविताओं का प्रसारण। विभिन्न मंचों से काव्य -पाठ। साहित्य और पत्रकारिता के कई पुरस्कार प्राप्त। सतना, जबलपुर, रायपुर में कई बार सम्मानित। 8. रुचि/शौक़: बच्चों के लिए लिखने में खास रुचि, मित्र बनाना , घूमना, दर्दभरे गाने सुनना। 9. वर्तमान पता एवं सम्पर्क सूत्र (ऐच्छिक) : दैनिक नईदुनिया, जेल रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़ ). मोबाइल - 7415338202 / 09425484657