गीतिका/ग़ज़लपद्य साहित्य

आदमी से बड़ा, कोई साँप ज़हरीला नहीं |

आज की स्थिति पर एक गज़ल
जो गया जग छोड़कर, उसको कभी आना नहीं
वह शरण में है रब के, कोई और का प्यारा नहीं |
झिलमिलाता चौंधियाना चीज़ जिसमे है चमक
दीखता है दीप्त पर वह तो खरा सोना नहीं |
आज कल औलाद अपना सुख जो पहले देखते
वो तुम्हारा आसरा होता कभी अपना नहीं |
साँप है ज़हरीला, जोखिम से भरा वह जंतु, पर
आदमी से बड़ा, कोई साँप ज़हरीला नहीं |
वो खड़े तो हो गए दंगल में, जनता क्या करे
नेताजी का पीछला इतिहास अनजाना नहीं |
कर मिलाया भ्रष्ट रिश्वत खोर से गुंडागिरी
जानलो इसको छुपाया खोखला सौदा नहीं |
कालीपद ‘प्रसाद’

*कालीपद प्रसाद

जन्म ८ जुलाई १९४७ ,स्थान खुलना शिक्षा:– स्कूल :शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,धर्मजयगड ,जिला रायगढ़, (छ .गढ़) l कालेज :(स्नातक ) –क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान,भोपाल ,( म,प्र.) एम .एस .सी (गणित )– जबलपुर विश्वविद्यालय,( म,प्र.) एम ए (अर्थ शास्त्र ) – गडवाल विश्वविद्यालय .श्रीनगर (उ.खण्ड) कार्यक्षेत्र - राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज ( आर .आई .एम ,सी ) देहरादून में अध्यापन | तत पश्चात केन्द्रीय विद्यालय संगठन में प्राचार्य के रूप में 18 वर्ष तक सेवारत रहा | प्राचार्य के रूप में सेवानिवृत्त हुआ | रचनात्मक कार्य : शैक्षणिक लेख केंद्रीय विद्यालय संगठन के पत्रिका में प्रकाशित हुए | २. “ Value Based Education” नाम से पुस्तक २००० में प्रकाशित हुई | कविता संग्रह का प्रथम संस्करण “काव्य सौरभ“ दिसम्बर २०१४ में प्रकाशित हुआ l "अँधेरे से उजाले की ओर " २०१६ प्रकाशित हुआ है | एक और कविता संग्रह ,एक उपन्यास प्रकाशन के लिए तैयार है !