समाचार

“हिंदी सेवी संस्था कोश” के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

वैश्विक स्तर पर असंख्य हिंदी सेवी संस्थाएं हिंदी के विस्तार व उन्नयन हेतु प्रशंसनीय कार्य कर रही हैं I हिंदी को स्वीकार्य बनाने एवं इसके फलक को विस्तृत करने में इन संस्थाओं का महत्वपूर्ण अवदान है I इनके सतत प्रयासों तथा अथक परिश्रम से ही हिंदी ज्ञान- विज्ञान के राजपथ पर कुलांचे भरने लगी है I इन संस्थाओं के कार्यों एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों का आकलन करने के उद्देश्य से मैंने हिंदी सेवी संस्था कोश का निर्माण किया था I पांच वर्षों की निरंतर साधना के बाद यह कोश वर्ष 2009 में प्रकाशित हुआ था I इस कोश में हिंदी भाषा व देवनागरी लिपि के प्रचार – प्रसार हेतु कार्यरत 103 सरकारी – गैरसरकारी हिंदी सेवी संस्थाओं, संगठनों, विभागों आदि का प्रामाणिक विवरण प्रस्तुत किया गया है I हिंदी में पहली बार संस्था कोश जैसी नई संकल्पना को आकार दिया गया है I इस कोश को अद्यतन किया जा रहा है I वैश्विक स्तर पर कार्य कर रही हिंदी सेवी संस्थाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा, साथ ही भारत में भी कुछ ऐसी संस्थाएं हैं जिसकी प्रविष्टियाँ इसमें सम्मिलित नहीं हो पाई थीं I अतः भारत और विश्व स्तर पर हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि के प्रचार – प्रसार व उन्नयन के लिए कार्य कर रही संस्थाओं, संगठनों, विभागों आदि के अधिकारियों से अनुरोध है कि वे यथाशीध्र संस्था का विवरण डाक अथवा ईमेल से भेजें I विवरण के साथ पत्राचार का पिन कोड सहित पूरा पता, ईमेल, दूरभाष और मोबाइल नं.अवश्य लिखें I
भवदीय
(वीरेन्द्र परमार)
संपर्क-सूत्र:
वीरेंद्र परमार
मकान सं.1091, टाईप- 5
एन एच – 4, फरीदाबाद- 12100
मोबाइल: 9868200085
ईमेल: bkscgwb@gmail.com / mailgaylordgroup@gmail.com

*वीरेन्द्र परमार

जन्म स्थान:- ग्राम+पोस्ट-जयमल डुमरी, जिला:- मुजफ्फरपुर(बिहार) -843107, जन्मतिथि:-10 मार्च 1962, शिक्षा:- एम.ए. (हिंदी),बी.एड.,नेट(यूजीसी),पीएच.डी., पूर्वोत्तर भारत के सामाजिक,सांस्कृतिक, भाषिक,साहित्यिक पक्षों,राजभाषा,राष्ट्रभाषा,लोकसाहित्य आदि विषयों पर गंभीर लेखन, प्रकाशित पुस्तकें : 1.अरुणाचल का लोकजीवन (2003)-समीक्षा प्रकाशन, मुजफ्फरपुर 2.अरुणाचल के आदिवासी और उनका लोकसाहित्य(2009)–राधा पब्लिकेशन, 4231/1, दरियागंज, नई दिल्ली–110002 3.हिंदी सेवी संस्था कोश (2009)–स्वयं लेखक द्वारा प्रकाशित 4.राजभाषा विमर्श (2009)–नमन प्रकाशन, 4231/1, दरियागंज, नई दिल्ली–110002 5.कथाकार आचार्य शिवपूजन सहाय (2010)-नमन प्रकाशन, 4231/1, दरियागंज, नई दिल्ली–110002 6.हिंदी : राजभाषा, जनभाषा, विश्वभाषा (सं.2013)-नमन प्रकाशन, 4231/1, दरियागंज, नई दिल्ली–110002 7.पूर्वोत्तर भारत : अतुल्य भारत (2018, दूसरा संस्करण 2021)–हिंदी बुक सेंटर, 4/5–बी, आसफ अली रोड, नई दिल्ली–110002 8.असम : लोकजीवन और संस्कृति (2021)-हिंदी बुक सेंटर, 4/5–बी, आसफ अली रोड, नई दिल्ली–110002 9.मेघालय : लोकजीवन और संस्कृति (2021)-हिंदी बुक सेंटर, 4/5–बी, आसफ अली रोड, नई दिल्ली–110002 10.त्रिपुरा : लोकजीवन और संस्कृति (2021)–मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली–110002 11.नागालैंड : लोकजीवन और संस्कृति (2021)–मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली–110002 12.पूर्वोत्तर भारत की नागा और कुकी–चीन जनजातियाँ (2021)-मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली – 110002 13.उत्तर–पूर्वी भारत के आदिवासी (2020)-मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली– 110002 14.पूर्वोत्तर भारत के पर्व–त्योहार (2020)-मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली– 110002 15.पूर्वोत्तर भारत के सांस्कृतिक आयाम (2020)-मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली–110002 16.यतो अधर्मः ततो जयः (व्यंग्य संग्रह-2020)–अधिकरण प्रकाशन, दिल्ली 17.मिजोरम : आदिवासी और लोक साहित्य(2021) अधिकरण प्रकाशन, दिल्ली 18.उत्तर-पूर्वी भारत का लोक साहित्य(2021)-मित्तल पब्लिकेशन, नई दिल्ली 19.अरुणाचल प्रदेश : लोकजीवन और संस्कृति(2021)-हंस प्रकाशन, नई दिल्ली मोबाइल-9868200085, ईमेल:- bkscgwb@gmail.com