कवितागीत/नवगीत

स्वास्थ्य दिवस मनाएं

स्वास्थ्य दिवस मनाएं आओ स्वास्थ्य दिवस मनाएं                                   7 अप्रैल
प्राण-रसायन पाएं आओ प्राण-रसायन पाएं-

 
1.स्वास्थ्य दिवस की शुभ वेला में, सीखें नियम सुनहरे
जिससे चमके सबका चेहरा, स्वास्थ्य-पताका फहरे
इसी पताका के नीचे हम मिलकर नाचें-गाएं-

 
2.सबसे पहले सीखें आओ, क्रोध को करना छोड़ें
क्रोध से तन-मन पतन को जाते, इससे मुंह को मोड़ें
शांत रहें और शांति से रहना हम सबको सिखलाएं-

 
3.व्यर्थ किसी को दुःख पहुंचाना, तनिक न अच्छा होता
चिंता और तनाव छोड़ना, कुछ-कुछ बस में होता
चिंता और तनाव-मुक्त हो, आनंद को हम पाएं-

 
4.योग, ध्यान और प्राणायाम से, चित्त को शुद्ध बनाएं
शुद्ध चित्त से मन शीतल हो, बुद्धि प्रबल हो जाए
विद्या-विनय-विवेक से अपना, जीवन सफल बनाएं-

 
5.नियम से खाना, नियम से पीना, सोना-जगना अच्छा
तन हो स्वच्छ-स्वस्थ रखें नित, मन को सीधा-सच्चा
सादा जीवन उच्च विचार से, जीवन-धन सरसाएं-

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244