गीत/नवगीत

ईंधन का खर्च आधा

खपाएं ईंधन क्यों ज़्यादा
करें हम खर्च न क्यों आधा!

 
1.दाल-चावल को भिगो लेंगे
सब्ज़ी के टुकड़े हों छोटे
पानी हम डालें क्यों ज़्यादा
करें हम खर्च न क्यों आधा!

 
2.करें हम पूरी तैयारी
जलाएं गैस तभी भाई
व्यर्थ क्यों गैस जले ज़्यादा
करें हम खर्च न क्यों आधा!

 
3.पतीले साफ रखें अपने
बड़े और चौड़े हों पेंदे
तभी ईंधन हो खर्च आधा
करें हम खर्च न क्यों आधा!

 
4.पतीले ढक के बने खाना
समय पर खाएं मिल खाना
तभी ईंधन की बचत ज़्यादा
करें हम खर्च न क्यों आधा!

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244