गीत/नवगीत

साक्षरता बारहमासा जनवरी (नव वर्ष दिवस)

नए साल में भगवन हमको, नया-नया गुण देना                                                        745/9.7.95
और तू जो कुछ देना चाहे, साक्षरता भी देना-

 
1.सबसे पहले सुमति देना
दोष-बुराई सब हर लेना
लिखने का गुण देना भगवन, नया-नया गुण देना-

 
2.कभी किसी का दिल न दुखाएं
कभी न भगवन धोखा खाएं
पढ़ने का गुण देना भगवन, नया-नया गुण देना-

 
3.हर पल सबकी मदद करें हम
दूर करें हम दुखियों के गम
गिनने का गुण देना भगवन, नया-नया गुण देना-

 
4.कार्यकुशलता अधिक बढ़ाएं
आलस को प्रभु हम तज पाएं
जागरुकता-गुण देना भगवन, नया-नया गुण देना-

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244