गीत/नवगीत

साक्षरता बारहमासा जुलाई (विश्व जनसंख्या दिवस)

प्रभु हमें वरदान दो, प्रभु हमें वरदान दो (2)                                                         751/9.7.95
जनसंख्या है बनी समस्या, साक्षरता-वरदान दो-

 
1.जनसंख्या विस्फोट से बढ़ रही, देश की जो आबादी
डर है आज या कल न बने ये, देश की खुद बर्बादी
कर पाएंगे तनिक नियंत्रण, साक्षरता का दान दो
प्रभु हमें वरदान दो, प्रभु हमें वरदान दो (2)

 
2.कितने भी विद्यालय खुलते, फिर भी कम पड़ जाते
कितने भी घर बनवाएं हम, कम ही पड़ते जाते
जनसंख्या-शिक्षा दे दो प्रभु, साक्षरता का दान दो
प्रभु हमें वरदान दो, प्रभु हमें वरदान दो (2)

 
3.कितना बढ़ा प्रदूषण जग में, सास भी लेना मुश्किल है
लोग-ही-लोग हैं या वाहन हैं, पथ पर चलना मुश्किल है
सद्बुद्धि दे दो अहम सबको, साक्षरता का दान दो
प्रभु हमें वरदान दो, प्रभु हमें वरदान दो (2)

 

4.कैसे हो कल्याण जगत का, हे प्रभु कुछ तो बतलाओ
रोटी-कपड़ा-शिक्षा रहने को आवास भी दिलवाओ
सबके घट के प्रेरक बनकर, साक्षरता का दान दो
प्रभु हमें वरदान दो, प्रभु हमें वरदान दो (2)

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244