गीत/नवगीत

साक्षरता बारहमासा अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)

साक्षरता फैलाओ, साक्षरता फैलाओ                                                                      752/9.7.95
साक्षरता फैलाकर अपने देश का भाग्य जगाओ-

 

 

1.साक्षरता जब फैलेगी तो, बढ़े देश का मान
खुशहाली कुछ और बढ़ेगी, गूंजेगा जयगान
नाच-नाचकर, झूम-झूमकर, खुशियों को फैलाओ
साक्षरता फैलाओ, साक्षरता फैलाओ-

 

 

2.साक्षरता हो अपनी भक्ति, साक्षरता हो शक्ति
साक्षरता से मिल सकती है, हमको सच्ची मुक्ति
तभी स्वतंत्रता दिवस हो सच्चा, सब साक्षर हो पाओ
साक्षरता फैलाओ, साक्षरता फैलाओ-

 

 

3.भले स्वतंत्रता मिल गई हमको, कैसे वह टिक पाए
जब अधिकांश निरक्षर नागरिक, कहीं न ये बिक जाए
आज करो संकल्प देश में, साक्षरता फैलाओ
साक्षरता फैलाओ, साक्षरता फैलाओ-

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244