कविता

देखो प्रिये !

मास चैत्र चला आया ,ताप सूर्य का दग्धाने लगा
सूखे सरोवर औ तालाब ,खग पंछी लगे अकुलाने
ताँक -झाँक करे वारि की ,दाने -दाने को सब तरसे

चाँद
आ गया आसमा में ,चाँदनी शीतलता देने  लगी
नये पात पल्लव आये ,शिशिर परिधान उतरने लगे
संध्या वेला जब आती है ,अहसास सुखद लाती है
रमणीयता बढ़ जाती , अंग -अंग महक चहकते है

सांध्य
सुन्दरी नाच उठती , कलरव पंछी की गूज उठती
अवनि का ताप बढ़ता , तन -मन का काम जगता
बांके नयनों चल उठते , तीर मन्मथ से निकलते

निशा
सुन्दरी बादल पनघट, उतर आये भरने को सुधा
चूम -चूम निशा घन छितराये , मिलन हुंकार भरे
तारे देख मन्द मुस्कराये ,नैन कटाक्ष की चोट ऐसी

उर
छलनी सुराओं का हो जाये, विलासिता की दुर्ग टूटे
प्रेमी जन आकुल हो जाते ,देख चैत्र मास तेरा प्रताप
हर ओर तालाब कूप खुदते , प्याऊँ लग जाते है

मन्द
बयार कब चले अब , पात कब हिले लोग तकते
तृषा भी जल उठती है , भीम पराक्रम दिखा उठती
प्रवासी प्रियतम के उर में ,शोले भड़का उठती है

डॉ मधु त्रिवेदी

डॉ. मधु त्रिवेदी

पूरा नाम : डॉ मधु त्रिवेदी पदस्थ : शान्ति निकेतन कालेज आॅफ बिजनेस मैनेजमेंट एण्ड कम्प्यूटर साइंस आगरा प्राचार्या, पोस्ट ग्रेडुएट कालेज आगरा उप संपादक "मौसम " पत्रिका में 2012 से फेसबुक पर सक्रिय साहित्यिक सफरनामा : विद्यार्थी जीवन स्कूल की मैगजीन में छपा करती थी तत्पश्चात कैरियर की वजह ब्रेक हुआ फिर वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारी के कारण बाधित जनवरी , 2015 में "सत्य अनुभव है " आन लाईन पत्रिका में प्रकाशित हुई । मैगजीन जिनमें प्रकाशित India Ahead स्वर्गविभा आन लाइन पत्रिका अटूट बन्धन आफ लाइन पत्रिका झकास डॉट काम हिंदी लेखक डॉट काम हारीजन हिन्द अनुभव पत्रिका जय विजय वेब दुनिया मातृभाषा मंच भोजपुरी मंच शब्द नगरी रचनाकार पाख़ुरी शब्दों का प्याला सहज साहित्य साहित्य पीडिया पल -पल मीडिया होप्स आन लाइन पत्रिका भारतदर्शन अन्तराष्टीय पत्रिका अखबार जिनमें प्रकाशित ❇❇❇❇❇❇❇❇❇❇ हिलव्यू (जयपुर ) सान्ध्य दैनिक (भोपाल ) सच का हौसला अखबार लोकजंग ज्ञान बसेरा शिखर विजय नवएक्सप्रेस अदबी किरण सान्ध्य दैनिक ट्र टाइम्स दिल्ली आदि अखबारों में रचनायें विभिन्न साइट्स पर परमानेन्ट लेखिका इसके अतिरिक्त विभिन्न शैक्षिक शोध पत्रिकाओं में लेख एवं शोध पत्र आगरा मंच से जुड़ी Blog Meri Dunia Postal Address Dr Madhu Parashar 123 P.P.Nagar Sikandra Agra Pincode 282007 mob 9412652484 8171248456 साझा संकलन काव्योदय गजल ए गुलदस्त विहंग गीत शब्दों का प्याला email -madhuparashar2551974@gmail.com trivedimadhu785@gmail.com रूचि -- लेखन कवितायें ,गजल , हाइकू लेख 150 से अधिक प्रकाशित Reference Books --"टैगोर का विश्व बोध दर्शन नागार्जुन के काव्य साहित्य में प्रगतितत्व अन्य Text Books FOR M.ed ,B.ed ANVIKSHKI शोध पत्रिका BANARAS JYOTIRGAMAY JOURNAL OF EDUCATION CHITRAKUT , MEMBER OF ADVISORY BOARD FOR INDIAN STREAM RESEARCH JOURNAL FROM SOLARPUR MUMBAI INDIA