हाइकु/सेदोका

हाइकू !

१.
अंसतुलन
प्रकृति का प्रकोप
समझो अब !

२.
ये प्रदूषण
हरियाली सिमटे
पेड़ बचाओ !

३.
क्यूं रुढ़िवाद
करे खोखली जड़ें
पीड़ित कहें !

४.
बदलो उन्हें
बन बेड़ी जो यूंही
उन्नति रोकें !

५.

दुनिया यह
जानते सब मगर
माया में फँसे !

६.
सुख औ दुख
मिश्रण जीवन का
संघर्ष बड़ा !

कामनी गुप्ता ***
जम्मू !

कामनी गुप्ता

माता जी का नाम - स्व.रानी गुप्ता पिता जी का नाम - श्री सुभाष चन्द्र गुप्ता जन्म स्थान - जम्मू पढ़ाई - M.sc. in mathematics अभी तक भाषा सहोदरी सोपान -2 का साँझा संग्रह से लेखन की शुरूआत की है |अभी और अच्छा कर पाऊँ इसके लिए प्रयासरत रहूंगी |