मुक्तक/दोहा

दोहा

कम मत आंको मौन को, मौन बड़ा बलवान!
शब्द जो नहीं कर सकें, करता यह जजमान!!

राजनीति की आड़ में, करते देश खराब!
घोटाले हैं अनगिणत ,होगा कभी हिसाब !!

सूरत को मत देखिए, देख लिजिए नकाब!
अंदर बाहर और है, क्या मिलेगा जवाब!!

कामनी गुप्ता***
जम्मू !

कामनी गुप्ता

माता जी का नाम - स्व.रानी गुप्ता पिता जी का नाम - श्री सुभाष चन्द्र गुप्ता जन्म स्थान - जम्मू पढ़ाई - M.sc. in mathematics अभी तक भाषा सहोदरी सोपान -2 का साँझा संग्रह से लेखन की शुरूआत की है |अभी और अच्छा कर पाऊँ इसके लिए प्रयासरत रहूंगी |