बाल कविता

बालकविता : गाड़ी

छुक-छुक गाड़ी चलती जाती
कू-कू की आवाज लगाती

पटरी ऊपर दौड़ रही है
गाँव बस्ती जोड़ रही है

बोली मुझसे मेरी नानी
पहले होगी टिकट कटानी

हमने अपनी टिकट कटाई
दी पटरी पर रेल दिखाई

बैठ गए सब गाड़ी आई
हमने देखे पर्वत खाई

हमको कितनी सैर कराती
गाड़ी सबका भार उठाती

रेल पहुँचने वाली दिल्ली
छत के ऊपर मोटी बिल्ली

रेल पटरियाँ तिरछी आड़ी
दौड़ रही है कैसे गाड़ी

सुनीता काम्बोज 

सुनीता काम्बोज

जन्म : 10 अगस्त , जिला -करनाल (हरियाणा) भारत । विधा : ग़ज़ल , छंद ,गीत । शिक्षा : हिन्दी और इतिहास में परास्नातक । प्रकाशन :अनभूति काव्य संग्रह ,राष्ट्रीय ,एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में निरंतर कविताओं और ग़ज़लों का सम्पादन ,डी डी दूरदर्शन पंजाबी पर हिंदी कवि दरबार में कविता पाठ । ब्लॉग : मन के मोती । You tube link -https://www.youtube.com/watch?v=FGTdpPnhToU https://www.youtube.com/watch?v=--ieADzM4lg पत्र व्यवहार का पता :- श्रीमती सुनीता काम्बोज पत्नी श्री राजेश कुमार काम्बोज मकान नंबर -120 टाइप -3 जिला –संगरूर स्लाईट लोंगोवाल पंजाब 148106 मोबाइल नंबर -09779773491 ईमेल -Sunitakamboj31@gmail.com स्थाई पता – श्रीमती सुनीता काम्बोज पत्नी श्री राजेश कुमार काम्बोज गाँव –रतनगढ़ ,पोस्ट –दामला जिला - यमुनानगर (हरियाणा )