गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

तल्ख़ रिश्ता सुधार लेते काश ,

बोझ दिल का उतार लेते काश |

तुमसे जब रूठकर चला था मैं  ,

उस घड़ी तुम पुकार लेते काश |

ताप मन का उतर गया होता ,

इक नज़र तुम निहार लेते काश |

जो अँधेरा दिलों पे काबिज है ,

उस अँधेरे को मार लेते काश |

रफ्ता-रफ्ता गुजर गई आखिर ,

जिंदगी को संवार लेते काश |

ख़्वाब की इक हसीन दुनिया को ,

इस जमीं पर उतार लेते काश |

व्यस्त दुनिया सुधारने में हैं ,

‘शम्स’ खुद को सुधार लेते काश |

डॉ. दिनेश त्रिपाठी "शम्स"

नाम – डा. दिनेश त्रिपाठी `शम्स’ उपनाम - `शम्स’ जन्मस्थान – मंसूरगंज , बहराइच , उत्तर प्रदेश शिक्षा – एम . ए.(हिन्दी), बी. एड., पीएचडी.(हिन्दी),यू.जी.सी.नेट (राष्ट्रीय पात्रता परिक्षा) कुछ वर्षो तक प्रसिद्द समाचार पत्र दैनिक जागरण के लिए पत्रकारिता बाद में पत्रकारिता छोड़कर शासकीय सेवा में अध्यापन कार्य सम्प्रति – वरिष्ठ प्रवक्ता (हिन्दी) जवाहर नवोदय विद्यालय , बलरामपुर , उत्तर प्रदेश पुस्तकें – (१) जनकवि बंशीधर शुक्ल का खडी बोली काव्य (शोध प्रबंध ),मीनाक्षी प्रकाशन,नयी दिल्ली (२) आखों में आब रहने दे (गजल संग्रह ) मीनाक्षी प्रकाशन , नयी दिल्ली सम्पादन - (१) स्वतंत्रता दिवस की स्वर्ण जयन्ती पर 'शुआ-ए-उम्मीद' पत्रिका के विशेषांक का सहयोगी सम्पादन (२) 'तराई एक साझापन' पत्रिका का सहयोगी सम्पादन (३) अवधी भाषा की पत्रिका 'अवध-ज्योति' के जन कवि बंशीधर शुक्ल विशेषांक का अतिथि सम्पादन (४) डॉ. नरेश मायर बन्धु की काव्य-रचनाओं के संकलन 'गीत-ग़ज़ल-कविता तुम्हारे नाम' का सम्पादन (५) जवाहर नवोदय विद्यालय , बलरामपुर , उ.प्र. के विद्यार्थियों की कविताओं के संकलन 'किशोर-कलरव' का सम्पादन प्रकाशन –(१) दैनिक जागरण , अमर उजाला , हिन्दुस्तान , स्वतन्त्र भारत , आज , जनसंदेश टाइम्स , अपना अखबार , जदीद मरकज़ , राष्ट्रीय सहारा , राजस्थान पत्रिका , डेली न्यूज़ , हंस , वागर्थ , नवनीत , मधुमती ,उत्तर प्रदेश , सदीनामा , भाषा परिचय,कृति ओर ,समकालीन अभिव्यक्ति , पंजाब सौरभ , साहित्य अमृत , आजकल , कथा बिम्ब ,नई लेखनी , संकल्प रथ , सोचविचार ,गुंजन , नूतन भाषा सेतु , पूर्वापर , गुर्जर राष्ट्रवीणा , बेधड़क न्यूज , शुभ तारिका , कालान्तर , गीतकार , अनुकृति , प्रयास , मरुभूमि , अभिनव प्रयास , जर्जर कश्ती , वामांगी , कल के लिए , हिन्दी ज्योति बिम्ब . युवक , साहित्य परिक्रमा , राष्ट्र धर्म , भाषा , मसिकागद , अभिनव प्रसंगवश , भाषा-सेतु संवाद , प्रेरणा अंशु , युग तेवर , अयोध्या-संवाद , साहित्य परिक्रमा , जनक्रांति , संयोग साहित्य , पहुँच , प्रज्ञा वाणी , प्रवर्तक भारत , महकता आँचल , खूबसूरत अंदाज़ , रूप की शोभा , आधारशिला , गुफ्तगू , शब्द प्रवाह , संवाद सूत्र , कहना मान , डायरी दून की , राष्ट्रीय निधि , संग्राम बटोही , दधीचि , नया खून , निर्दलीय , खबरी , शुभ विचार , धरती और चाँद , हेलो फ्रेंड्स , दर्पण , कर्कश कोकिला , प्रस्ताव , कथा बोध , पंचायत सन्देश , प्रतिक्षण टाइम्स , बाल प्रहरी , उम्मीद , अक्षर खबर , साहित्य परिवार , शोध भारती , देव दीप , अंजुरी , नागरी , नागरी वांग्मय , देश की उपासना , भोजपुरी लोक , रैन बसेरा , अवध अर्चना , साहित्य क्रान्ति , नालंदा दर्पण , लेकिन , सरस प्रज्ञा , वेणी , नागरिक उत्तर प्रदेश , अकेला , शिक्षक प्रभा , सहकार , अछूते सन्दर्भ , संकल्य , प्रिय संपादक , स्नेह भेंट , रसमुग्धा , संगी साथी , हम सब साथ साथ , शब्द कारखाना , वैश्य वसुधा , ब्रुजकुमुदेश , नई गज़ल , मरुगुल्शन , दीपशिखा , मेकलसुता , बहुजन विकास , उजागर समाचार , मनीष टाइम्स , यादों का नजराना , सपना सुहावना , रिपोर्टर राजू , ज्ञान की गंगा , युग करवट , अविराम , तिर्गुट , सांस्कृतिक धरोहर , दून पोस्ट , आदर्श वाणी , गुल्जारे अशरफ , सुपर इंडिया , जन संसार , गोल्डन वर्ल्ड , ग्रामीण जनता , प्रदेश आब्ज़र्वर , कैपिटल रिपोर्टर , कर्तव्य प्रेरणा , लेकिन , वंदे भारती , नागसेन , निरन्तर प्रवाह , प्रोत्साहन , वेदांग ज्योति , क्रान्तिमन्यु , पैगाम , अनन्तिम, सैनिक सहित लगभग ६०० पत्र-पत्रिकाओं समाचार पत्रों में रचनाएं प्रकाशित . (२) लगभग दो दर्जन काव्य संकलनों में कवितायें संकलित-प्रकाशित . (३) इंटरनेट पर उपलब्ध तमाम साहित्यिक पत्रिकाओं एवं दर्जनों ब्लॉग में रचनाएं प्रकाशित . (४) दर्जन भर से अधिक पुस्तकों में भूमिका लेखन सम्मान – (१) –साहित्यिक संस्था काव्य धारा , रामपुर , उत्तर प्रदेश द्वारा सारस्वत सम्मान (२) –अखिल भारतीय हिन्दी विधि प्रतिष्ठान द्वारा द्वारा सारस्वत सम्मान (३) –अखिल भारतीय अगीत परिषद , लखनऊ द्वारा दान बहादुर सिंह सम्मान (४)- बाल प्रहरी , द्वाराहाट , अल्मोड़ा , उत्तराखन्ड द्वारा राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान (५) – गुंजन साहित्यिक मंच रामपुर , उत्तरप्रदेश द्वारा प्रशस्ति –पत्र (६) –शिक्षा साहित्य कला विकास समिति,बहराइच,उत्तर प्रदेश द्वारा गजल श्री सम्मान (७) – नवोदय विद्यालय समिति , नयी दिल्ली द्वारा गुरु श्रेष्ठ सम्मान (८) – जनकवि बंशीधर शुक्ल स्मारक समिति , लखीमपुर , उत्तरप्रदेश द्वारा जनकवि बंशीधर शुक्ल सम्मान (९) – प्रोग्राम सपोर्ट यूनिट फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सृजनात्मक योगदान हेतु प्रशस्ति –पत्र (१०)- अंजुमन फरोगे अदब , बहराइच उत्तर प्रदेश द्वारा स्व. श्याम प्रकाश अग्रवाल सम्मान (११)- नगर पालिका परिषद , बहराइच द्वारा अभिनन्दन एवं प्रशस्तिपत्र प्रदत्त (१२)-दैनिक जागरण एवं प्रभात प्रकाशन द्वारा संयुक्त रूप से युवा कहानी लेखन पुरस्कार (१३ )-बाल विकास मांटेसरी स्कूल एवं लोरेना प्रतिष्ठान , बहराइच द्वारा प्रशंसा-पत्र (१४)महराणा प्रताप जयन्ती समारोह समिति , बहराइच द्वारा अभिनन्दन (१५) जिलाधिकारी पाटन , गुजरात द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा-पत्र (१६) मानव संसाधन विकास मंत्री , भारत सरकार श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा-पत्र पता - जवाहर नवोदय विद्यालय ग्राम – घुघुलपुर , पोस्ट – देवरिया -२७१२०१ जिला – बलरामपुर , उत्तर प्रदेश ब्लॉग – dinesh-tripathi.blogspot.com