अन्य बाल साहित्य

आइए कविता लिखना सीखें- 6

प्रिय बच्चो,

सदा खुश रहो,

कविता लिखना सीखने के इस क्रम में हम आपको केवल कविता द्वारा अनेक विषयों पर कविता लिखना सिखाते हैं. आज हम आपको फूलों की ज़बानी कुछ कविताएं सिखाते हैं-

 

 

1.प्रभु ने अच्छा मन दे डाला,
‘सुमन’ हमारा नाम पड़ा,
हे प्रभु मन अच्छा ही रखना,
होगा यह उपकार बड़ा.

 

2.हम कोमल हैं रंगबिरंगे,
हमसे ही दुनिया रंगीन,
देते हम संदेश जगत को,
रहे न कोई भी ग़मगीन.

 

3.हम कोमल हैं बच्चों जैसे,
हमको कोमल रहने दो,
हाथ लगाने से झर जाते,
हमें डाल पर रहने दो.

 

4.पवन-हिंडोला, शर की शैय्या,
अजब हमारा जीवन है,
खुशबू-सुंदरता के पुजारी,
कोमल अपना तन-मन है.

 

5.हम सुमनों से शिक्षा लेकर,
अपने मन को सुमन बना लो,
सारे जग को खुशबू देकर,
सुरभित करके खूब सजा दो.

 

आपकी नानी-दादी-ममी जैसी

— लीला तिवानी

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244