समाचार

लोक गायिका सरिता साज विखेरेगी अपनी आवाज का जादू श्री लंका में

लोक गायिका सरिता साज विखेरेगी अपनी आवाज का जादू श्री लंका में

लाल बिहारी लाल

नई दिल्ली ।  भोजपुरी की जानी मानी लोक गायिका है एंव भिखारी ठाकुर रंगमंडल से जुड़ी एक ही सख्स का नाम है- सरिता साज़। सरिता साज ने  ने देश-के कई शहरों में जैसे- त्रिपुरा, गुवाहाटी, नागपुर, इलाहाबाद, मोतिहारी, छपरा बिहार, अमरावती, वर्धा (महाराष्ट्र), दिल्ली इत्यादि के अलवा विदेशों में जैसे- पाकिस्तान के कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, भूटान में भी अपने गायन का जलवा बिखेर चुकी है।

   लोकगीत के अलावा इन्होने शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत के साथ साथ गजल की भी प्रस्तुतियाँ दी हैं। अभी सरिता साज़ इंडियन कल्चर सेंटर ऑफ श्रीलंका के बुलावे पर 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे” पर  आयोजित प्रोग्राम मे लोक गीत का परचम फहराने श्री लंका जा रही हैं। इस कार्यक्रम में सरिता पूर्वी, निर्गुण, कजरी, दादरा के अलावा अनेक गीतों को गायेंगी। इंडियन कल्चर सेंटर ऑफ श्रीलंका के अलावा कोलंबो विश्वविद्यालय एवं कैंडी शहर में भी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी। लोकगीत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सरिता साज़ को जन मीडिया एवं डिफ़ेंडर ऑफ फ्रीडम (दिल्ली) की तरफ से वर्ष 2016 में कला गौरव सम्मान सहित देश की कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

 

 

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com