कहानी

अखबार वाला लडका

पौष के माह में कड़ाके की ठड़ पड़ी रही थी। रात में पाला गिरने से सुबह धरती ऐसी लग रही थी, मानो आसमान से परी जमी पर उतर आयाी हो। पाले की वजह से सुबह जो ठंड पड़ती पूरा शरीर कपाकपा देती थी। इस कड़ाके की ठंड में एक लडका फटी-सी स्वेटर पहनकर सुबह-सुबह अखबार बांटने हमारी गांव की तरफ आता था। वह लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में रोजाना 200 पेपर बांटता था। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वह साईकिल से ही रोजाना आता था। मैं भी उससे रोज अखबार खरीदकर लाया करता था। रोज अखबार खरीदने से अब उससे जान पहचान हो गयी थी। कभी नकद तो कभी उधार अखबार ले ही आता था। अखबार पढने की लत ऐसी थी, जैसे शराबी को शराब पीने की लत होती है। वैसे दारू तो स्वास्थ के लिए हानिकारक होती है। लेकिन अखबार पढना लाभदायक होने के साथ-साथ ज्ञानवर्धक भी होता है। हम इसी ज्ञान के लती थे। अतरू ज्ञान को पाने के लिए हम सुबह उठकर अखबार वाले के पास अखबार खरीदने जाया करते थे। घर आकर मैं अंगीठी के सामने बैठकर अखबार की खबरों को बड़े मजे से पढ़ता था, पर कभी मैने उस अखबार वाले लडके के बारे में नही सोचा था। जो इतनी ठंड में अखबार बांटता था। उस समय उम्र में वह लडका मेरा बराबर था यानी करीब 10 या 12 साल का होगा। वह लडका इतनी ठंड में अखबार बांटने क्यों आता है? ये मैने कभी नही सोचा था। क्या इसके माता-पिता नही होगें? जो वह सुबह-सुबह इतनी ठंड में अखबार बांटने आता है। क्या वह भी घर जाकर अंगीठी के पास बैठकर आग सेकता होगा? ये सवाल मेरे अंदर उठते थे।
एक दिन वह लडका काफी देर तक अखबार लेकर नही आया तो बहुत समय तक इंतेजार करने के बाद में बगैर अखबार लिये घर चला गया। अगले दिन जब मैं फिर अखबार लेने पहुचा तो वह आज भी नही आया, मेरे मन कई सवाल पैदा हो गये वह क्यो नही आया होगा? उसकी समस्या क्या होगी वगैरह-वगैरह…
इस तरह वह लडका एक हफ्ते तक अखबार बांटने नहीं आया, दुकानदारों से पूछने पर पता चला कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह काफी गरीब परिवार से था। उसके पिता को कैंसर की बीमारी थी, जिस कारण वह लगभग एक साल से बिस्तरे पर ही पड़े थे। तब से वही लडका अपना घर चलाता था। वह अखबार बांटने के साथ-साथ पढ़ाई भी करता था। अतरू सुबह अखबार बांटने के बाद वह स्कूल चले जाता था। शाम को स्कूल से लौटने के बाद वह एक चाय की दुकान पर काम करता था। इस तरह काम करके वह अपने घर का खर्चा चलाता था। वह काम से छुट्टी होने के बाद घर जाकर पढ़ाई करता था, फिर सुबह तडके उठकर अखबार बांटने चले जाता था। यही उसकी दिनचर्या बन चुकी थी।
दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह भी पहाड़ के युवाओं की तरह फौज एवं पुलिस की तैयारी करने लगा। वैसे भी पहाड़ के युवाआंे के पास फौज और पुलिस के अलावा तीसरा विकल्प ढूढना बड़ा मुश्किल है। क्योंकि वह पहले से लक्ष्य तैयार नहीं करते हैं कि हमें भविष्य में क्या करना है और कहां जाना है। अतरू उसने भी पुलिस की तैयारी करनी शुरू कर दी। अब वह रोज सुबह 4 बजे उठकर दौडने को जाता था। पहाड़ों में कोई पार्क नहीं होने के कारण वह सडक पर ही दौड़ता था। अपने रोज की तैयारी करने के बाद अखबार बेचने जाता था।
पिता की मृत्यु होने के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के सिर पर थी। अतः 12वीं तक कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह पुलिस में भर्ती हो गया। यह उसके कई प्रयासों की मेहनत थी। यह उसके कड़ी संघर्ष की मेहनत थी। जिससे वह आज पुलिस में सिपाही के पोस्ट पर तैनात था। उसकी मेहनत उसके लिए फलीभूत हुई थी। उसने गरीबी से संघर्ष करते हुए , सिर्फ और सिर्फ मेहनत की, जिस कारण वह आज अपनी मंजिल पर पहुचा था।
लगभग वर्ष 2008 की बात थी, मुझे हल्द्वानी आये लगभग 6 महीने ही हुए थे। मुझे एक राष्ट्रीय अखबार में काम करने का मौका मिला था। अतः मैं हल्द्वानी में ही नौकरी करने लगा। रोज सुबह 9 बजे ऑफिस जाना शाम को 7 बजे वापस कमरे पर आता था। बस यही थी अपनी दिनचर्या। दिसम्बर का महीना चल रहा था, ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। जिस कारण शाम होते ही ठिठुरन पैदा होने लगती। आज मुझे ऑफिस से लौटते हुए 8 बज गये थे। अधिक ठंड के कारण पूरे बाजार में स.नाटा छा गया। मै जिस ऑटो में बैठा था, उसमें लगभग 10 सवारियां ठुसी थी। अतः ऑटो वाला तेजी से चल रहा था। स्पीड इतनी मानो कोई पथा हवा के तेज झोके में उड़ रहा हो। अचानक तेज आवाज के साथ ऑटो रुक गया। आगे देखा तो ऑटो वाले ने सामने से आ रही एक गाड़ी पर ठोक दी। सामने गाड़ी से दो लोग बाहर उतरते हुए बोले… अबे दिखाई नही देता क्या अंधा हो गया क्या।
इस तरह उन दो व्यक्तियों से ऑटो वाले की तू-तू, मैं-मैं होने लगी। हम सभी सवारियां तमाशबीनों की तरह तमाशा देख रहे थे। जब मेरी नजर उस गाड़ी पर पड़ी तो पुलिस विभाग का बोर्ड लगा था। वह व्यक्ति कोई और नही बल्कि वही अखबार वाला लडका था, जो उस समय अखबार बांटता था। फिर में सोचने लगा एक शक्ल के कई होते है। फिर उसकी आवाज मैने आइडिया लगाया अब मैं पूरी तरह सही था कि यह वही लडका है। जो मुझे अखबार बेचता था। इस बीच उन दोनों की बहस और ज्यादा हो गयी तो मुझसे रहा नहीं गया। तो बीच में मैं बोल पड़ा रवि जाने दो यार तुम चुप हो जाओ। मेरे मुहं से अपना नाम सुनकर वह एकटक मुझे देखने लग गया।
फिर बोला आप कौन है? मैने कहां, याद है तुमसे मैं बचपन में अखबार खरीदता था। तो वह बोला हां हां… याद आया, अच्छा तो आप वहां से है। फिर बोला आप यहां कैसे? तो मैने कहा मै यहीं एक अखबार में नौकरी करता हूॅ। फिर मैंने पूछा तुम, तो वह बोला मैं यहां की कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हूॅ।
झगड़ा समाप्त होने के बाद रवि ने कहा- भैया आप मेरे साथ चलिये। मैं रवि की गाड़ी में बैठ गया, फिर हम दोनों बतियाने लग गये। बातों-बातों में वह बोला कौन से अखबार में काम करते हो? मैंने जबाब दिया- जो अखबार में तुमसे बचपन में खरीदता था इत्तेफाक से उसी अखबार में नौकरी भी लग गयी। भगवान की कृपा से हम दोनों एक ही शहर में आ गये। आज अपनी मेहनत केबल पर हम दोनों बराबर थे। यहां ना कोई ग्राहक था ना कोई अखबार बांटने वाला हॉकर। आज हम दोनों समाज की सेवा कर रहे हैं। एक पुलिस में रहकर दूसरा अखबार में रहकर।
यह कहानी हमें कड़ी मेहनत के बल पर हर पद को प्राप्त करने का जोश भरती है। यह अमीर-गरीब का फर्क नहीं देखती यह सिफ कड़ी महेनत, लगन और निष्ठा देखती है। मेहनत, लगन और निष्ठा के बल पर आप कल किसी भी पद पर बैठ सकते हो।

जीवन राज

 

जीवन राज

जीवन राज युवा पत्रकार नौ साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय देश के कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकायों में लेख, कहानियां , कविताए वर्तमान में वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक समाचार पत्र रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर में कार्यरत है हल्द्वानी, जिला नैनीताल मोबाइल न 9675744447