भजन/भावगीत

नए घर की हो बधाई

सदा रहे खुशहाली घर में रौनक हो
मुस्कानों की लाली घर में रौनक हो
नए घर की हो बधाई घर में रौनक हो-

 

1.स्वस्थ रहें घर के सब वासी,
दूर रहे इस घर से उदासी
चेहरों पे हो लाली घर में रौनक हो-

 

2.जो भी अतिथि घर में आए
आदर पा खुश होकर जाए
प्रेम-प्यार की लाली घर में रौनक हो-

 

3.फूल खिलें खुशियों के प्यारे
गोद में खेलें चांद-सितारे
आनंद की हो लाली घर में रौनक हो-

 

4.सेवाभाव हो सबके मन में
स्नेह-सूत्र झलके नयनन में
भक्ति की हो लाली घर में रौनक हो-

 

5.कृपा रहे हर पल भगवन की
पूरी हों आशाएं मन की
आशीषों की लाली घर में रौनक हो-

 

(तर्ज़- नित नवियां महाराज खुशियां नित नवियां———–)

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244