कविता

राष्ट्र कल्याण, कार्य महान

सुधार राष्ट्र का करना, तो सबको प्रेम से रहना।
इसी प्रेम से दुनिया तो; सभी का मानती कहना।।

हमारे इन राष्ट्रों में विरोधी, प्रेम की जात।
जाति के भेद से होती; विकास करने में रात।।

इन्हीं जाति के विघ्नों से, रुकना कार्य राष्ट्र का।
गाना पड़ता है हमको; लगाना पड़ता है नारा।।

सभी जब इन्सान हैं तो, झगड़ा क्यों मचाया है।
भगा दो वर्ग-जाति का; ये ढोंग क्यों रचाया है।।

इन्हीं ढोंगी जनों ने तो, बिगाड़े राष्ट्र जो प्यारे।
भगाना चाहिए इनको, लगाने होंगे अब नारे।।

ऊंच-नीच के भाव अब, पड़ेगा छोड़ना सबको।
तभी तो एक हो करके; सुधार करना है हमको।।

अधिकतर राजनेता भी, करते राज कुछ ऐसा।
अपने स्वार्थ के खातिर; लड़ाते सबको पशु जैसा।।

वोट की चाहत में ये, हमारी एकता नहीं सहते।
बांट कर धर्म-जाति में; इसी से स्वार्थ सिद्ध करते।।

ऋषि-मुनियों ने वर्णाश्रम, बताया जो कि वेदों में।
कार्य की सुविधा हेतु; लिखा है धर्म-ग्रन्थों में।।

पर आज तो इसका, विरोधी भाव है आया।
विरोधी भाव से ही तो; मलिन होती है यह काया।।

अब हम एक हो करके, बनायें राष्ट्र को न्यारा।
विरोधी भाव जब भागे; बनेगा राष्ट्र तब प्यारा।।

सुधार राष्ट्र का करना, तो सबको प्रेम से रहना।
इसी प्रेम से दुनिया तो; सभी का मानती कहना।।

—  शम्भु प्रसाद भट्ट ‘स्नेहिल’

शम्भु प्रसाद भट्ट 'स्नेहिल’

माता/पिता का नामः- स्व. श्रीमति सुभागा देवी/स्व. श्री केशवानन्द भट्ट जन्मतिथि/स्थानः-21 प्र0 आषाढ़, विक्रमीसंवत् 2018, ग्राम/पोस्ट-भट्टवाड़ी, (अगस्त्यमुनी), रूद्रप्रयाग, उत्तराखण्ड शिक्षाः-कला एवं विधि स्नातक, प्रशिक्षु कर्मकाण्ड ज्योतिषी रचनाऐंः-क. प्रकाशितःः- 01-भावना सिन्धु, 02-श्रीकार्तिकेय दर्शन 03-सोनाली बनाम सोने का गहना, ख. प्रकाशनार्थः- 01-स्वर्ण-सौन्दर्य, 02-गढ़वाल के पावन तीर्थ-पंचकेदार, आदि-आदि। ग. .विभिन्न क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की पत्र/पत्रिकाओं, पुस्तकों में लेख/रचनाऐं सतत प्रकाशित। सम्मानः-सरकारी/गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के तीन दर्जन भर से भी अधिक सम्मानोपाधियों/अलंकरणों से अलंकृत। सम्प्रतिः-राजकीय सेवा/विभिन्न विभागीय संवर्गीय संघों तथा सामाजिक संगठनों व समितियों में अहम् भूमिका पत्र व्यवहार का पताः-स्नेहिल साहित्य सदन, निकटः आंचल दुग्ध डैरी-उफल्डा, श्रीनगर, (जिला- पौड़ी), उत्तराखण्ड, डाक पिन कोड- 246401 मो.नं. 09760370593 ईमेल spbsnehill@gmail.com