समाचार

डॉ. सुनील कुमार परीट को “शतकवीर सम्मान”

दिनांक 20-08-2017 को दिल्ली की मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच (मगसम) का कर्नाटक के बेंगलूरु में बनशंकरी में रचना पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती बी.एस. शांताबाई, मुख्य अतिथि डॉ. मोहनचंद्र जोशी, संस्था के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुधीर सिंह ’सुधाकर’, बेंगलूरु संयोजिका श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, समाज सेवक श्री मदन बलदोता सभी ने मिलकर डॉ. सुनील कुमार परीट जी को “शतकवीर सम्मान”, “रचना प्रतिभा सम्मान”, “रचना रजत प्रतिभा सम्मान” प्रदान करके गौरवान्वित किया। संस्था के सदस्य और पाठक डॉ. परीट जी के रचनाओं को दो हजार से अधिक ग्रीन कार्ड दिया है, और संस्था ने उनको मगसम का दक्षिण भारत के प्रभारी के रुप में नियुक्त किया है। ज्ञात हो डॉ. परीट जी अहिंदी प्रदेश कर्नाटक के कन्नड भाषी होते हुए भी हिंदी साहित्यकार हैं।