कविता

हिन्दी

गौरव का है गान हिन्दी
भारत की पहचान हिन्दी
भाषा सहोदरी है हिन्दी
अपना है अभियान हिन्दी

जन-जन की मुस्कान हिन्दी
मस्तक का है मान हिन्दी
उजली विभावरी है हिन्दी
सागर का सम्मान हिन्दी

गढ़े हिन्दी..पढ़ें हिन्दी…बढ़े हिन्दी..!!

शिप्रा खरे

नाम:- शिप्रा खरे शुक्ला पिता :- स्वर्गीय कपिल देव खरे माता :- श्रीमती लक्ष्मी खरे शिक्षा :- एम.एस.सी,एम.ए, बी.एड, एम.बी.ए लेखन विधाएं:- कहानी /कविता/ गजल/ आलेख/ बाल साहित्य साहित्यिक उपलब्धियाँ :- साहित्यिक समीर दस्तक सहित अन्य पत्रिकाओं में रचनायें प्रकाशित, 10 साझा काव्य संग्रह(hindi aur english dono mein ) #छोटा सा भावुक मेरा मन कुछ ना कुछ उकेरा ही करता है पन्नों पर आप मुझे मेरे ब्लाग पर भी पढ़ सकते हैं shipradkhare.blogspot.com ई-मेल - shipradkhare@gmail.com