देवी गीत
1. अंबा माँ मोहनी मूरत तुम्हारी
चक्र गदा त्रिशूल तलवार धारी
अंबा माँ …….
2. ममतामयी मनमोहनी मूरत
करुणामयी बड़ी सोहिनी प्यारी
अंबा माँ …….
3. सुन्दर इतनी मुँह से बोले
सत्य शिव सुन्दर मनोहारी
अंबा माँ …….
4. मातु देवी भगवती जग जननी
आदि शक्ति ब्रह्मांड अधिकारी
अंबा माँ …….
5. माँ तुम्हे ध्यावे सूरज चंदा
तोरे दरस में आनंद महतारी
अंबा माँ …….
6. सिंह सवार शिवा श्यामाकाली
तुरत सुनती विनती हमारी
अंबा माँ …….
7. त्रिपुर सुंदरी रिद्धि सिद्धि दात्री
कल्याणी सच्चिदानंद सर्वचारी
अंबा माँ …….
8. धूमावती मातंगी छिन्नमस्ता भैरवी
किसी को भी अपना बना ले पूजारी
अंबा माँ …….
9. भुवनेश्वरी सुखद सोऽहं
आने से पहले हरे विपदा सारी
अंबा माँ …….
10. शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी महागौरी
नव दुर्गा नवशक्ति नव कुमारी
अंबा माँ …….
देवी गीत स्वरचित- महेश कुमार मदनलाल धाड़ेती (हरसूद वाले)
पता- आनंद नगर खिरकिया, जिला हरदा (म.प्र.)

परिचय - शिवेश अग्रवाल ''नन्हाकवि''
खिरकिया, जिला हरदा (म.प्र.) मो. 8109087918
बहुत सुन्दर गीत !
bahut aabhar sahab