कुण्डली/छंद

“रथपद छंद”

छंद, विधान~[ नगण नगण सगण गुरु गुरु] ( 111 111 112 2 2 ) 11वर्ण,4 चरण, दो चरण समतुकांत

सकल अवध सिय रामा जी

सुखद मिलन अभि रामा जी।

दसरथ ललन चलैया हैं

रघुवर अवध बसैया हैं।।

अगर मगर मत जानों जी

नगर मुदित रघु मानो जी।

अयन नयन बजरंगी की

नमन अवध पति संगी की।।

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ