पद्य साहित्य

छन्द मुक्त रचना

1. मर रहे है भूमिपुत्र,कुछ तो ख्याल करे।

दे इन्हें मुक्त बीज,व्यर्थ न सवाल करे।।

नहरें नही है जहाँ,वहां भी संभाल करें।

खून पसीना बहाते जो,यूँही धमाल करे।।

2. वर्णमाला सीखने की उम्र में,कचरे में हीरे खोज रहे है।

ये हिन्द की ही संतान है,पापी पेट के लिए सोच रहे है।।

3. वेश पर ध्यान दो,परिवेश पर ध्यान दो।

चाहते हो देश को तो,देश हित जान दो।।

4. देश का विकास हो,बस इतना ध्यान हो।

आजादी कैसे मिली,बस इतना सा भान हो।।

5. अब कागज की चिट्ठी नही आती

किसी के घर की खुशखबरी नही आती

पहले करते थे प्रतीक्षा समाचारों की

सुख दुख की बातें अब समझ नही आती

कवि राजेश पुरोहित

 

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com