मुक्तक/दोहा

“मुक्तक”

नाचत गावत ग्वाल मुरारी माधव मोहन।

गोवर्धन गिरि लपकि उचारी माधव मोहन।

जय जय केशव गोविंद प्रभु महिमा गिरधारी-

राधापति गोपाल कछारी माधव मोहन।।-1

नाम सहस्त्र रूप अलबेला माधव मोहन।

मोहक मोहन अति प्रिय छैला माधव मोहन।

राधा जी का प्यार अमर घनश्याम बिहारी-

गोकुल गलियाँ रचते मेला माधव मोहन।।-2

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ