समाचार

दिव्यांगों की नयी पहल

 

आज दिव्यांगजन स्वाभिमान सेवा समिति की चित्रकूट शाखा के कार्यलाय में दिव्यांगों द्वारा प्रेस वार्ता की गयी जिसमें समिति के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया।इस प्रेस वार्ता में समिति के आगामी कार्यों की भी जानकारी प्रदान की गयी।चित्रकूट शाखा के अध्यक्ष श्री पीयूष कुमार द्विवेदी ने बताया कि समिति दिव्यांगों को जागरुक करने के लिए तथा उनके हितों की रक्षा हेतु स्थापित की गयी है।समिति के द्वारा कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर भंड़ारे का भी आयोजन किया गया जिसमें समिति के संस्थापक दिव्यांग सुरेन्द्र राठौर ने अपनी निगरानी में यात्रियों को प्रसाद वितरित कराया।इस अवसर पर शाखा के सचिव सुनील पटेल,कोषाध्यक्ष शशिभूषण सिंह,मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा,संरक्षक डॉ.मनोज कुमार पाण्डेय जी के अलावा दिव्यांगों में कृष्ण कुमार,अजय कुमार, राजेश कुमार, सतीश कुमार, रोहित पटेल,नागेन्द्र गर्ग,संदीप कुमार ,सुनील कुमार,विकास कुमार,राजकुमार सिंह आदि भी उपस्थित थे।

पीयूष कुमार द्विवेदी 'पूतू'

स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य स्वर्ण पदक सहित),यू.जी.सी.नेट (पाँच बार) जन्मतिथि-03/07/1991 विशिष्ट पहचान -शत प्रतिशत विकलांग संप्रति-असिस्टेँट प्रोफेसर (हिंदी विभाग,जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट,उत्तर प्रदेश) रुचियाँ-लेखन एवं पठन भाषा ज्ञान-हिंदी,संस्कृत,अंग्रेजी,उर्दू। रचनाएँ-अंतर्मन (संयुक्त काव्य संग्रह),समकालीन दोहा कोश में दोहे शामिल,किरनां दा कबीला (पंजाबी संयुक्त काव्य संग्रह),कविता अनवरत-1(संयुक्त काव्य संग्रह),यशधारा(संयुक्त काव्य संग्रह)में रचनाएँ शामिल। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। संपर्क- ग्राम-टीसी,पोस्ट-हसवा,जिला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)-212645 मो.-08604112963 ई.मेल-putupiyush@gmail.com