लघुकथा

उतरता रंग

एक अमीर महिला मोहल्ले में बड़ी बड़ी डींगे हाकती रहती थी | उसके पास पैसा है | उसी मोहल्ले गरीब व् मध्यम परिवार के लोग भी रहते थे | किसी संस्था द्धारा महिला सभा आयोजित हुई | सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया | सभा शुरू होने से पहले अमीर महिला ने दिवाली के दिन महंगा बड़ा टीवी ख़रीदा की बात सभी महिलाओं को बताई | सभी उसकी बात को सुन रहे थे | बधाई और मिठाई खिलाने के लिए उनसे कह रहे थे | वो अमीरी का बखान करती ही जा रही थी | सब से कह रहे थी की घर आकर महंगा टीवी देखना |साथ साथ ये भी बता रही थी की मेरे अलावा किसी के पास इस तरह का महंगा और बड़ा टीवी मोहल्ले में नहीं है | सवाल यहाँ खरीददारी का नहीं था अमीर महिला के अमीरी का घमंड कुछ ज्यादा ही रंग बता रहा था | इसी बीच में एक महिला ने गरीब महिला के बारे में बताया की इनके पतिदेव का टीवी पर किसी बड़ी प्रतियोगिता के लिए सिलेक्शन हुआ है | उसीका दीवाली के दिन प्रसारण होगा | साथी इस महिला के बच्चे का भी डांस प्रतियोगिता में सिलेक्शन हुआ है उसका भी प्रसारण इसी दिन होगा | एवं पुनः प्रसारण दूसरे दिन भी होगा | सभी महिलाएं उस अमीर महिला के घर बड़ा और महंगा टीवी देखने के लिए गई | जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ | उस समय गरीब महिला ख़ुशी और उत्साह से मानों अमीर बन गई | सब महिलाएं तारीफ और बधाइयाँ देने लगी | जहा पर टीवी की तारीफ होना थी, वह पर गरीब महिला, बच्चे की तारीफ होने लगे | अमीर महिला के चेहरे पर अमीरी के घमंड का रंग देखते देखते उतरता चला गया | तब समझ में आया कि पैसा ही सब कुछ नहीं होता | कला कौशल श्रम भी इस दुनिया में काफी दम रखते है |

संजय वर्मा ‘दॄष्टि’

*संजय वर्मा 'दृष्टि'

पूरा नाम:- संजय वर्मा "दॄष्टि " 2-पिता का नाम:- श्री शांतीलालजी वर्मा 3-वर्तमान/स्थायी पता "-125 शहीद भगत सिंग मार्ग मनावर जिला -धार ( म प्र ) 454446 4-फोन नं/वाटस एप नं/ई मेल:- 07294 233656 /9893070756 /antriksh.sanjay@gmail.com 5-शिक्षा/जन्म तिथि- आय टी आय / 2-5-1962 (उज्जैन ) 6-व्यवसाय:- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग ) 7-प्रकाशन विवरण .प्रकाशन - देश -विदेश की विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ व् समाचार पत्रों में निरंतर रचनाओं और पत्र का प्रकाशन ,प्रकाशित काव्य कृति "दरवाजे पर दस्तक " खट्टे मीठे रिश्ते उपन्यास कनाडा -अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 65 रचनाकारों में लेखनीयता में सहभागिता भारत की और से सम्मान-2015 /अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित -संस्थाओं से सम्बद्धता ):-शब्दप्रवाह उज्जैन ,यशधारा - धार, लघूकथा संस्था जबलपुर में उप संपादक -काव्य मंच/आकाशवाणी/ पर काव्य पाठ :-शगुन काव्य मंच