बाल कविता

दूध दही घी माखन खाओ

दूध दही घी माखन खाओ,
हृष्ट-पुष्ट बच्चो बन जाओ।
सुनो दूध की लीला न्यारी,
सभी तत्व इसमें हैं भारी।

दूध मलाई जो खाएगा,
बलशाली वह हो जाएगा।
सबसे अच्छा दूध गाय का,
पीकर देखो, चखो जायका।

काजू किशमिश मेवा डालो,
और दूध को जरा उबालो।
थोड़ी चीनी और मिला लो,
झटपट गटको मूँछ बना लो।

मेवे वाली शाही खीर,
सब्जी खाओ मटर पनीर।
मथुरा वाले पेड़े खाओ,
रबड़ी खाओ, खाते जाओ।

और जलेबी देशी घी की,
बिना दूध के लगती फीकी।
गर्म दूध में डालो खाओ,
और पेट पर हाथ घुमाओ।

गाजर हलवा, लौकी हलवा,
रसगुल्ले का देखो जलवा।
तड़के वाली छाछ निराली,
लस्सी पिओ भटिण्डे वाली।

एप्पल, मेंगो शेक पिओ जी,
आइस्क्रीम का कप ले लोजी।
दूध पूर्ण भोजन है भाई,
देखो मुनिया टॉफी लाई।

आनन्द विश्वास

आनन्द विश्वास

जन्म की तारीख- 01/07/1949 जन्म एवं शिक्षा- शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) अध्यापन- अहमदाबाद (गुजरात) और अब- स्वतंत्र लेखन (नई दिल्ली) भाषाज्ञान- हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती। प्रकाशित कृतियाँ- 1. *देवम* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 2. *मिटने वाली रात नहीं* (कविता संकलन) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 3. *पर-कटी पाखी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2014) डायमंड बुक्स दिल्ली। 4. *बहादुर बेटी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2015) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-उपन्यास पठनीय। 5. *मेरे पापा सबसे अच्छे* (बाल-कविताएँ) (वर्ष-2016) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-कविताएँ पठनीय। प्रबंधन- फेसबुक पर बाल साहित्य के बृहत् समूह *बाल-जगत* एवं *बाल-साहित्य* समूह का संचालन। ब्लागस्- 1. anandvishvas.blogspot.com 2. anandvishwas.blogspot.com संपर्क का पता : सी/85 ईस्ट एण्ड एपार्टमेन्ट्स, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास, मयूर विहार फेज़-1 नई दिल्ली-110096 मोबाइल नम्बर- 9898529244, 7042859040 ई-मेलः anandvishvas@gmail.com