समाचार

परिणाम : जय विजय रचनाकार सम्मान योजना, 2017

इस योजना में ‘जय विजय’ के रचनाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हमें कुल 48 मत प्राप्त हुए, जिनमें से 29 ने सभी श्रेणियों के लिए मत दिया। मतो की गणना के बाद सभी नामित रचनाकारों को प्राप्त मत इस प्रकार रहे-

1. लेख – डाॅ नीलम महेन्द्र (12), जवाहर लाल सिंह (6), मनमोहन कुमार आर्य (18) चयनित

2. गजल- कालीपद प्रसाद (9), नवीन मणि त्रिपाठी (21) चयनित, पावनी दीक्षित (9)

3. गीत- डाॅ दिवाकर दत्त त्रिपाठी (11), डाॅ रूपचन्द शास्त्री (17) चयनित, राजकुमार कांदु (12)

4. कविता- अंजु गुप्ता (18) चयनित, निशा गुप्ता (11), महेश कुमार माटा (6)

5. कहानी- आनन्द अजय (6), कादम्बरी मेहरा (11), मनमोहन भाटिया (18) चयनित

6. लघुकथा- आशीष कुमार द्विवेदी (6), पूर्णिमा शर्मा (7), विभारानी श्रीवास्तव (27) चयनित

7. हास्य-व्यंग्य – अशोक मिश्र (22) चयनित,  देवेन्द्र राज सुथार (6), विनय कुमार तिवारी (7)

8. बाल साहित्य – आनन्द विश्वास (9), निवेदिता चतुर्वेदी (11), शशांक मिश्र भारती (14) चयनित

जिन नामों के सामने चयनित लिखा है वे सभी सम्मान के पात्र चुने गये हैं।

इनके अतिरिक्त मैं अपने सम्पादकीय विशेषाधिकार से हारने वालों में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले रचनाकारों  डाॅ नीलम महेन्द्र (लेख) तथा श्री राजकुमार कांदु (गीत) को सम्मानित करने के लिए चयन करता हूँ। इन सभी दस विजेता रचनाकारों को इस वर्ष के लिए सम्मानित किया जाएगा।

— विजय कुमार सिंघल
संपादक

One thought on “परिणाम : जय विजय रचनाकार सम्मान योजना, 2017

  • विभा रानी श्रीवास्तव

    हम सब सदा आभारी हैं
    बहुत बहुत धन्यवाद आपका

Comments are closed.