सामाजिक

म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान, चला रहा अनूठा अभियान

म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान एक ऐसा संगठन जिसके नाम से ही संस्कृति के प्रति विशेष लगाव की झलक आ रही है। यह हरियाणा के ऐसे जुनूनी व्यक्तियों का संगठन है जो हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए दिन रात प्रयासरत हैं। इस संगठन को धरातल पर लाने वाले सभी संस्कृति प्रेमी वट्स एप्प और फेसबूक जैसी सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए थे और अपने अपने स्तर हरियाणवी संस्कृति को बचाने और उसके उत्थान को प्रयासरत थे। 18 जून 2017 को उन्होंने मिलकर इस संगठन की स्थापना की। इस संगठन की स्थापना का श्रेय पहासौर गांव के रागनी लेखक आदरणीय मनजीत शर्मा को जाता है। उन्हीं के अथक प्रयासों से इस संगठन की स्थापना हुई। रोहतक जिले के बोहर गांव के निवासी अशोक कौशिक ने इस संगठन के सदस्यों को जोड़ने और उन्हें मिलवाने का कार्य किया। इस संगठन के पदाधिकारियों की पहली मीटिंग अशोक कौशिक के निवास स्थान पर हुई थी जहाँ इस संगठन को धरातल पर लाने की नींव रखी गयी। इस संगठन के पदाधिकारी और सदस्य संस्कृति प्रेमी होने के साथ साथ अपने अपने क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।
संगठन के अध्यक्ष डॉ सुनील वत्स का अपना चैरिटेबल हॉस्पिटल है। संगठन के अन्य पदाधिकारियों में कृष्ण अवतार पेशे से वकील, मनोज गौतम पेशे से पुलिस अधिकारी, रविन्द्र शर्मा पेशे से अध्यापक, विकास पाहसौर हरियाणवी कलाकर डॉ सुलक्षणा अहलावत पेशे से शिक्षिका हैं तो अनिल शर्मा, बजरंग शर्मा और राहुल कुमार निजी क्षेत्र की कम्पनियों में कार्यरत हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे भवन का निर्माण करना है जहाँ पर हरियाणवी लोक गायन, हरियाणवी वादन यंत्रों की शिक्षा प्रदान की जाए तथा हरियाणवी कवियों का इतिहास पढ़ाया जाए।  दूसरा उद्देश्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यमों से अपनी संस्कृति को जन जन तक पहुंचाना और युवा शक्ति को जागृत अपने साथ इस मुहिम में जोड़ना। इसके साथ साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं की भांति भ्रूण हत्या के विरुद्ध जनक्रांति लाना, गौवंश को बचाना, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना भी इस संगठन का उद्देश्य है।
छह महीने के अंदर ही इस संगठन ने अपनी कार्यप्रणाली के माध्यम से प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली है। संगठन के संस्कृति के प्रचार प्रसार और समाजहित कार्यों को देखते हुए हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने संगठन को 11 लाख रुपये की राशि भी दान में दी। संगठन के कार्यों को देखते हुए समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति भी संगठन से जुड़ रहे हैं जिनमें अभिनेता यशपाल शर्मा, इनकम टैक्स कमिश्नर मुंशी राम श्योराण, एसडीओ नवनीत भारद्वाज, माननीय शिक्षा मंत्री जी के निजी सहायक नवीन शर्मा, ऑनलाइन रेडियो कसूत के फाउंडर अरुण मलिक, सूर्यकवि लख्मीचंद के सुपौत्र विष्णु दत्त, एमजीएन कैसेट कम्पनी के मालिक सुनील शर्मा, स्टार स्टूडियो रिकॉर्डिंग कम्पनी के प्रमुख अनिल शर्मा के नाम प्रमुख हैं। हरियाणा के उच्च कोटि के कलाकार और प्रमुख समाज सेवी भी इस संगठन से जुड़कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने में प्रयासरत हैं।
डॉ सुलक्षणा

डॉ. सुलक्षणा अहलावत

पूरा नाम : डॉ सुलक्षणा अहलावत (Dr. Sulaxna Ahlawat) पति का नाम : श्री विकास शर्मा वर्तमान पता : डॉ सुलक्षणा अहलावत C/o लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, सैनी एनक्लेव, वार्ड नंबर 4, फ्रेंड्स कॉलोनी, नजदीक केडीएम स्कूल, सोहना-122103 मोबाइल नंबर : 094166-80007 ईमेल एड्रेस : dr.sulaxna@gmail.com शिक्षा :  एमए, एमफिल, पीएचडी (अंग्रेजी) जनम : 18 नवंबर 1981 रूचि : लेखन, अध्ययन कार्य क्षेत्र : प्रवक्ता अंग्रेजी (शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार) साहित्यिक यात्रा : रचनाएँ निम्न हिंदी समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं: 1. खबर खखाटा (साप्ताहिक) चरखी दादरी हरियाणा 2. दिशेरा टाइम्स (साप्ताहिक) रायबरेली उत्तर प्रदेश 3. विद्रोही आवाज (साप्ताहिक) सूरत गुजरात 4. लोकजंग (दैनिक) भोपाल मध्य प्रदेश 5. शिखर विजय (साप्ताहिक) सीकर राजस्थान 6. देहाती रत्न (मासिक) कैथल हरियाणा 7. रेड हैन्डेड (दैनिक) दिल्ली 8. हमारा मैट्रो (दैनिक) दिल्ली 9. हरिभूमि (दैनिक) रोहतक हरियाणा 10. सौरभ दर्शन (पाक्षिक) भीलवाड़ा राजस्थान 11. भिवानी हलचल (साप्ताहिक) भिवानी हरियाणा       निम्न पत्रिकाओं में मेरी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं: 1. शिक्षा सारथी (मासिक) शिक्षा विभाग हरियाणा 2. ट्रू मीडिया (मासिक) दिल्ली 3. विश्वगाथा (त्रैमासिक) सुंदर नगर गुजरात 4. महकता अहीरवाल (मासिक) गुरुग्राम हरियाणा 5. फर्स्ट न्यूज़ (द्विमासिक) कोलकाता पश्चमी बंगाल 6. जय विजय (मासिक) नवी मुंबई महाराष्ट्र 7. अखण्ड भारत, स्वप्न से यथार्थ तक (त्रैमासिक) दिल्ली 8. पटवारी अभिमत (मासिक) भोपाल मध्य प्रदेश    निम्न वेबसाइट्स और ब्लॉग्स पर मेरी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं: 1. Pratilipi.com 2. Sahityapedia.com 3. Azadmedia24.com 4. Haryanafolk.blogspot.com 5. Haryanaviragni.blogspot.com 6. Mppatwari.com 7. uttamvidrohi.blogspot.in 8. Jayvijay.co 9. kavyasagar.com               मेरी निम्न ईबुक प्रकाशित हो चुकी है: 1. मेरे बोल मेरी पहचान (हिंदी कविता संग्रह) Syahee.com     निम्न समाचार पत्र और वेबसाइट पर मेरा साहित्यिक जीवन परिचय प्रकाशित हो चुका है: 1. भिवानी हलचल (साप्ताहिक) भिवानी हरियाणा 2. Samaysapeksh.com