समाचार

लाल बिहारी लाल “काब्य गौरव” सम्मान से सम्मानित

नई दिल्ली। पोर्टल न्यूज चैनल मोबाइल न्यूज 24 डाँट  काँम  (www.mobilenews24.com) द्वारा लाल कला मंच के सचिव पर्यावरण प्रेमी एवं  दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल को नव वर्ष पर आयोजित काव्य पाठ्य के लिए “काब्य-गौरव  सम्मान” से चैनल के मुख्य संपादक सह निदेशक नीरज नरुका  एंव वरिष्ठ साहित्यकार शिव प्रभाकर ओझा द्वारा सम्मानित किया गया। नव वर्ष के अवसर पर आयोजित इस काब्य पाठ में लाल विहारी लाल सहित गिरिराज शर्मा गिरीश तथा शिव प्रभाकर ओझा ने भी भाग लिया और उन्हें भी “काब्य-गौरव  सम्मान” से वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार  लाल बिहारी लाल तथा नीरज नरुका द्वारा सम्मानित किया गय़ा। इस कार्यक्रम का  प्रसारण यू ट्यूब एवं मोबाइल न्यूज 24 डाँट काँम पर 31 दिसंबर 2017 को मध्य रात्रि में किया जायेग।

लाल बिहारी लाल को इससे पहले भी साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दर्जनों पुरस्कार मिल चुके हैं। इनकी भओजपुरी कविता क्रांति विहार के दो विश्वविद्यालयों में वी.ए. तथा एम.ए. में पढ़ाई जा रही है। लाल अभी तक 6 पुस्तको का संपादन कर चुके हैं।औऱ इनकी रचनायें देश के विभिन्न पत्र –पत्रिकाओं में अवरत प्रकाशित होते रहती है।आशा है लाल नये साल पर भी अपनी लेखनी को अनवरत धार देते रहेगे।

 

 

 

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com