कविता

।। क्या हिंदू होना आज भारत में पाप हो गया ।।

हिंदू होना आज भारत में पाप हो गया,
देश का तिरंगा चंदन को अभिशाप हो गया।
देश विरोधी हरकत करने वालो को मासुम बताते हैं,
वीर सैनिकों पर पत्थर मारने वाले भटके हुए कहे जाते हैं।
हे ! मां भारती तेरे संतानों को यह क्या हो गया,
क्या हिंदू होना आज भारत में पाप हो गया ।।

क्या गलती कासगंज के उन देशभक्तों की कोई जरा बताए,
कैसे करना प्रकट देशप्रेम नवयुवकों को समझाए।
अब कैसा सबूत चाहिए आपको देशद्रोही होने का,
ले रखे है ठेका गद्दार सौहार्द में आग लगाने का।
तिरंगा यात्रा रोकने वाला क्या सच्चा देशभक्त हो गया।
क्या हिंदू होना आज भारत में पाप हो गया ।।

मेरा मन विचलित हो रहा, क्या मैं भी गद्दार बनूं,
असमाजिक तत्वों का मैं बड़ा सरदार बनूं।
करणी सेनावाले तो आपकी नजरों में गुंडा होते हैं,
अपने ही देश में देशभक्त अपने प्राणों को खोते हैं।
सभी सच्चे देशभक्तों का अब यही एक जाप हो गया,
क्या हिन्दू होना आज भारत में पाप हो गया ।।

✍️ संजय सिंह राजपूत ✍️

संजय सिंह राजपूत

ग्राम : दादर, थाना : सिकंदरपुर जिला : बलिया, उत्तर प्रदेश संपर्क: 8125313307, 8919231773 Email- sanjubagi5@gmail.com