कविताब्लॉग/परिचर्चा

सदाबहार काव्यालय-49

कविता

 

संघर्ष क्या है?

 

संघर्ष क्या है?

संघर्ष जीवन है

जो

जीवन को जीवंत बने रहने में

सहायक होता है.

 

 

 

संघर्ष है एक परख

जिससे

विपत्ति से उबरने की

प्रेरणा मिलती है.

 

 

 

संघर्ष है एक कसौटी

जो

प्रतिकूल परिस्थितियों में कसकर

खरा सोना बना देती है.

 

 

 

संघर्ष है एक सीढ़ी

जो

सफलता की ओर उन्मुख कर

विजयश्री के शिखर पर

पहुंचा सकती है.

 

 

 

संघर्ष है एक संबल

जो

मन-प्राण-आत्मा के उन्नयन को

सहारा देता है.

 

 

 

संघर्ष है एक आश्रय-स्थल

जिसमें

बड़े-बड़ों को

अच्छी तरह जीने का

आश्रय मिलता है.

 

 

 

संघर्ष है एक खोज

जो

किसी में छिपी प्रतिभा को

सामने लाती है.

 

 

 

संघर्ष है एक शिक्षक

जो

ठोकर खाकर भी

संभलना सिखा देता है.

 

 

 

संघर्ष है एक केवट

जो

असुविधा रूपी पतवार से

समय रूपी नाव के

उस पार जाने की

क्षमता बढ़ाता है.

 

 

 

संघर्ष है

केवल संघर्ष

जो कभी अंतर्मन

और

कभी बहिर्मन में

मंथन कर

रत्नों के प्राकट्य का

साधन बनता है.

 

लीला तिवानी

Website : https://readerblogs.navbharattimes.indiatimes.com/rasleela/

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

One thought on “सदाबहार काव्यालय-49

  • लीला तिवानी

    जहां संघर्ष नहीं होता, वहां शक्ति नहीं होती,
    शक्ति के बिना कोई प्रगति नहीं होती.

Comments are closed.