कविता

।। चुनाव में नेतागण ।।

।। चुनाव में नेतागण ।।

घर-घर, जन – जन से अब मिलने लगे हैं।
उठने वाले हाथ तुम्हारे सामने अब जुड़ने लगे हैं।
अबकी चुनाव मैं कैसे भी जीत जाऊंगा तो बस
करूंगा विकास कैसा, प्लान अब दिखाने में लगे हैं।

यहां वोट हैं इतना, वहां हैं वोट उतना,
जाति – धर्म की गणित लगाने में लगे हैं।
सभी पार्टी वाले नित नए प्रलोभन ला रहे।
ये तो अपनी जीत को आपकी ही जीत बता रहे।

मछली और मूर्गा तो आम भोजन हो गया हैं।
इंग्लिंश शराब संग चखना में बकरा बनवा रहे हैं
अब की चयन यारो जनप्रतिनिधि का करना,
क्योकि अभी तक बस भरमाने वाले मिले हैं।

✍️ संजय सिंह राजपूत
8125313307
8919231773

संजय सिंह राजपूत

ग्राम : दादर, थाना : सिकंदरपुर जिला : बलिया, उत्तर प्रदेश संपर्क: 8125313307, 8919231773 Email- sanjubagi5@gmail.com