समाचार

लाल बिहारी लाल “सर्वभाषा सम्मान” से सम्मानित हुए

नई दिल्ली। भाषा ,साहित्य ,कला औऱ संस्कृति पर काम करने वाली संस्था सर्वभाषा ट्रस्ट द्वारा सर्व भाषा साहित्य उत्सव के दौरान लाल कला मंच के सचिव पर्यावरण प्रेमी एवं  दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल को साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए “सर्वभाषा सम्मान” से संस्था के सचिव केशव मोहन पांडे एवं अध्यक्ष डा.अशोक लव द्वारा सम्मानित किया गया। इस साहित्य उत्सव में संस्था की एक ई पत्रिका तथा 6 अन्य पुस्तकें भी लोकार्पित की गई। भाषा पर एक विचार गोष्ठी एवं काब्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। काब्य गोष्ठी में देंश के विभिन्न क्षेत्रों एवं भाषाओं के कवियों ने हिस्सा लिया। लाल को हाल ही में साहित्य एवं कविता के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य करने के लिए मोबाईल न्यूज 24 डाँट काँम  द्वारा “काब्य-गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया था।

लाल बिहारी लाल को इससे पहले भी साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दर्जनों पुरस्कार मिल चुके हैं। इनकी भोजपुरी कविता क्रांति बिहार के दो विश्वविद्यालयों में वी.ए. तथा एम.ए. में पढ़ाई जा रही है। लाल अभी तक 6 पुस्तको का संपादन कर चुके हैं।औऱ इनकी रचनायें देश के विभिन्न पत्र –पत्रिकाओं में अवरत प्रकाशित होते रहती है।आशा है लाल भविष्य भी अपनी लेखनी को अनवरत धार से साहित्य की सेवा करते रहेगे।

– सोनू गुप्ता

 

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com